scriptभारत को बदनाम करने की पाकिस्तानी साजिश, पनडुब्बियों पर गढ़ रहा है झूठी कहानी | Pakistan new propaganda to defame Indian submarines | Patrika News
एशिया

भारत को बदनाम करने की पाकिस्तानी साजिश, पनडुब्बियों पर गढ़ रहा है झूठी कहानी

– भारतीय पनडुब्बियों पर पाकिस्तान ने बनाई झूठी कहानी- भारत पर पाकिस्तान की जलसीमा में घुसने का आरोप- पनडुब्बियों से पाकिस्तान में खौफ- पाकिस्तान को सता रहा एक और हमले का डर

नई दिल्लीMar 07, 2019 / 11:57 am

Siddharth Priyadarshi

Indian submarine

भारत को बदनाम करने की पाकिस्तानी साजिश, पनडुब्बियों पर गढ़ रहा है झूठी कहानी

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारत के रुख से सहमे पाकिस्तान ने अपना बचाव करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दुनिया के सामने पाकिस्तान अब ये जताना चाहता है कि भारत उसे डरा धमका रहा है। एक झूठी कहानी रचते हुए पाकिस्तान अब ये जताना चाहता है कि भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बियों को पाकिस्तान की जल सीमा में भेज कर बड़ी साजिश रच रहा है। भारत की मुहिम के बाद बढ़ते अंतरराष्‍ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान ने अब झूठ का यह नया खेल रचा है।

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का बड़ा खुलासा, भारत में हमले के लिए आतंकियों की मदद लेता है पाकिस्तान

पनडुब्बियों पर गढ़ी झूठी कहानी

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने जो जवाबी कार्रवाई की है उससे पाकिस्तान बेहद सकते में है। पुलवामा के बाद दुनिया के सामने पाक का नापाक चेहरा उजागर हुआ है।भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की और जैश के आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान पूरी तरह बैकफुट पर आ गया। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो पाकिस्तान ने सोची-समझी साजिश के तहत भारत की पनडुब्बियों को बदनाम करने के लिए एक झूठा दुष्प्रचार शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसने अपने जलक्षेत्र में एक भारतीय पनडुब्बी के घुसने की कोशिश नाकाम कर दी। हालांकि भारतीय नौसेना ने इसे पाकिस्तान का दुष्प्रचार करार दिया। पाकिस्तान ने बार बार इस बात पर जोर दिया कि भारतीय पनडुब्बी ने उसकी जलसीमा में घुसने की कोशिश की है। सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके कारण पाकिस्तान यह कहानी बना रहा है।

पाकिस्तान ने यूं ही नहीं लगाया हाफिज सईद के संगठनों पर बैन, जानें क्या है वजह

भारत के खिलाफ झूठा प्रचार

असल में पाकिस्तान समुद्री लड़ाई में भारत से मुकाबला नहीं कर सकता है। संख्या की बात करें तो भारत और पाकिस्तान में कोई तुलना नहीं है। बताया जा रहा है कि भारत के पास 15 पनडुब्बियां, 2 न्यूक्लियर सबमरीन और एक न्यूक्लियर पावर्ड अटैक सबमरीन है। जबकि पाक के पास केवल 5 पनडुब्बियां हैं। इस बात की उम्मीद है कि जल्द ही पाक को चीन से कुछ पनडुब्बियां हासिल हो सकती हैं। हिंद महासागर में चीन अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। इसलिए वह पाकिस्तान की नौसेना को हर सम्भव मदद देता रहा है। उधर भारत, रूस और अमरीका की मदद से आधुनिक सबमरीन के विकास पर काम कर रहा है। अगर आंकड़ों और हकीकत को देखें तो पाकिस्तान के मुकाबले भारत का पक्ष कहीं अधिक भारी है। पाकिस्तान फिलहाल तो समुद्री ताकत में भारत का मुकाबला नहीं कर सकता। जानकारों का मानना है कि यही वजह है कि पाकिस्तान पहले से ही भारत को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रहा है। पाकिस्तान की नीति यह है कि इस कदम के जरिए वह हिन्द महासागर की तरफ दुनिया का ध्यान आकृष्ट करना चाहता है। पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक के बाद भारत के हमलों का डर सत्ता रहा है। इसलिए उसने पहले से ही इस बात का झूठा प्रचार करना शुरू कर दिया है कि भारत उसकी सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / भारत को बदनाम करने की पाकिस्तानी साजिश, पनडुब्बियों पर गढ़ रहा है झूठी कहानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो