दूसरी तरफ गुलाब सिंह ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों सिरे से नकारा है। सिंह का कहना है कि उनके साथ जो हो रहा उसकी जिम्मेदार पाक सरकार है, ये अधिकारी पाकिस्तान सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बेघर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाई थी, इसलिए उनसे बदला लिया जा रहा है। गौरतलब है कि 10 जुलाई को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुछ अधिकारियों ने गुलाब सिंह के घर घुसकर उनका सारा सामान सड़क पर निकालकर फेंक दिया। जिसके बाद गुलाब सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिख समुदायों से इंसाफ के लिए मदद मांगी थी। गुलाब ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनकी पगड़ी खींची गई और परिवार समेत बेघर किया।