26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्ताान में बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने बैंकों को हैक कर लगाई सेंध, करोड़ों उड़ाए

साइबर क्राइम विभाग के प्रमुख कैप्‍टन मोहम्‍मद शोएब के अनुसार- पाकिस्‍तान के लगभग सभी बैंकों का डेटा हैक कर लिया गया है।          
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 6 Nov 2018, 10:35 PM IST

paki

पाकिस्ताान में बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने बैंकों को हैक कर लगाई सेंध, करोड़ों उड़ाए

पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अब हैकर्स ने भी पाकिस्तान के बैंकों में सेंध लगा दी है। पाकिस्तान के एक बड़े अखबार ने अपनी रिपोर्ट में फेडरल इन्‍वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के साइबर क्राइम के प्रमुख के हवाले से लिखा है कि हैकर्स ने पाकिस्‍तान के सभी बैंकों को हैक कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सिक्‍योरिटी ब्रीच के तहत हैकरों ने पाकिस्‍तान के लगभग सभी बैंकों में सेंध लगाई है। जांच एजेंसी मामले की जांच में जुटी है। साइबर क्राइम विभाग के प्रमुख कैप्‍टन मोहम्‍मद शोएब के अनुसार- पाकिस्‍तान के लगभग सभी बैंकों का डेटा हैक कर लिया गया है। कैप्‍टन शोएब ने दावा किया कि साइबर हमला सीमा पार से किया गया है और खाताधारकों के खाते से करोड़ों रुपए उड़ा लिए गए हैं। हालांकि, वह यह नहीं बता सके कि हैकर्स ने कुल कितनी राशि को उड़ाया है।

सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस मौके पर कैप्‍टन शोएब ने बैंकों की मौजूदा सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर भी सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि- ‘बैंकों पर हाल ही में किए गए हमलों से यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि बैंकों के सुरक्षा तंत्र को और दुरुस्‍त करने की आवश्यक्ता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सभी बैंकों के प्रमुखों और सुरक्षा प्रबंधन का काम देखने वालों को पत्र लिखा है और उन्‍हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि लोग बैंकों में अपना पैसा जमा कराते हैं। ऐसे में बैंक जनता के पैसों का कस्‍टोडियन है। यह बैंकों की ही जिम्‍मेदारी है कि वह खाताधारकों के पैसे की सुरक्षित रखें।’

रिपोर्ट के अनुसार- हैकरों ने 10 पाकिस्‍तानी बैंकों के तकरीबन 8,000 खाताधारकों का डेटा हैक किया है। बता दें, साइबर अटैक का पहला मामला 27 अक्‍टूबर को सामने आया था।