अमरीका के इस बड़े ऑपरेशन को सफल बनाने में एक पाकिस्तानी डॉक्टर का बड़ा अहम रोल था। हालांकि अब वह पाकिस्तान की जेल में बंद है। लेकिन, अब अमरीका की मदद करने वाला ये पाकिस्तानी डॉक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में है।
ओसामा के बेटे हमजा ने दुनिया को हिला देने वाले आतंकी की बेटी से किया था निकाह
दरअसल, पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी ( Pakistani doctor Shakeel Afridi ) ने जेल के अंदर ही पाकिस्तान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। और जेल में भूख हड़ताल ( Hunger Strike ) पर बैठ गया है। बता दें कि अमरीका को साल 2011 में अफरीदी के फर्जी टीकाकरण कार्यक्रम से लादेन को मारने में मदद मिली थी।
शकील अफरीदी को 33 साल की हुई है सजा
आपको बता दें कि मध्य पंजाब प्रांत की जेल में डॉक्टर शकील अफरीदी के भाई जमील अफीरीदी ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद बताया कि शकील अपने परिवार और परिवार के साथ हो रहे अन्याय व अमानवीय व्यवहार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
अफरीदी के वकील कमर नदीम ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह भूख हड़ताल पर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय सरकार ने अनुरोध किया कि कैदियों के बीच तालिबानी आतंकियों की मौजूदगी के कारण अफरीदी को पेशावर जेल से कहीं और शिफ्ट किया जाए, क्योंकि यहां उनकी जान को खतरा है।
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआइ) ने अफरीदी को सुरक्षित स्थान पर भेजा है। शकील अफरीदी के भाई जमील अफरीदी ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि अफरीदी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
इधर कुछ अमरीकी सांसदों ने कहा है कि अफरीदी ने चूंकी आतंकी लादेन को मारने में अमरीका की मदद की थी, इसलिए पाकिस्तान ने उनपर आतंकियों के साथ संबंध रखने का दोषी ठहराकर मई 2012 में 33 साल जेल की सजा सुनाई है। हालांकि अफरीदी ने हमेशा आरोपों से इनकार किया है। बाद में अफरीदी की सजा 10 साल कम कर दी गई।
ट्रंप ने की थी जेल से बाहर निकाले की बात
ऐसा बताया जा रहा है कि बीते कई साल से अफरीदी को उनके वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है। दूसरी तरफ उनके परिवार ने शिकायत की है कि अधिकारी उन्हें निशाना बनाते रहते हैं और परेशान करते रहते हैं।
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, अमरीका ने रखा था 7 करोड़ का इनाम
मालूम हो कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के चुनावी रैलियों में कई बार ये कहा था कि डॉक्टर शकील अफरीदी को जेल से बाहर निकालेंगे। ट्रंप के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था।
उस दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन गृह मंत्री ने बयान देते हुए कहा था कि शकील अफरीदी के भविष्य का फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी, ट्रंप नहीं। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद ट्रंप इसपर चुप्पी साध गए और अब तक एक बार भी इसको लेकर कोई चर्चा नहीं की गई।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.