एशिया

PM मोदी मालदीव की संसद को करेंगे संबोधित, 7-8 जून को कर सकते हैं दौरा

मालदीव की संसद ने पीएम मोदी के संबोधन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
इससे पहले 2011 में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने मालदीव की संसद को संबोधित किया था।
2018 में पीएम मोदी राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने मालदीव गए थे।

नई दिल्लीMay 30, 2019 / 12:22 pm

Anil Kumar

PM मोदी मालदीव की संसद को करेंगे संबोधित, 7-8 जून को कर सकते हैं दौरा

माले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ लेंगे, उससे पहले ही विदेश दौरे के लिए आमंत्रण आना शुरू हो गया है। पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल के अपने पहले विदेश दौरे पर मालदीव ( Maldive ) जाने की उम्मीद है। इस बार में बीते दिन भी संकेत मिले हैं। पीएम मोदी के संभवतः सात-आठ जून को मालदीव दौरे पार जा सकते हैं। उससे पहले बुधवार को मालदीव की संसद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी आगामी यात्रा के दौरान सदन को संबोधित करने का न्योता दिया है। विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘मालदीव की संसद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी आगामी मालदीव यात्रा के दौरान सदन की बैठक को संबोधित करने का न्योता दिया है।’ गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए पद ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी की मालदीव की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। बता दें कि मालदीव की संसद को आखिरी बार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) ने संबोधित किया था। इसके अलाव मनमोहन सिंह पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे जिन्होंने मालदीव की संसद को संबोधित किया था।

https://twitter.com/hashtag/Maldives?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/sidhant/status/1133723282669047808?ref_src=twsrc%5Etfw

शपथ ग्रहण के बाद पहले विदेशी दौरे पर मालदीव जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2018 में मालदीव गए थे पीएम मोदी

समाचार पत्र एडिशन की रिपोर्ट के अनुसार, संसद के स्पीकर चुने गए पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मंगलवार को कहा था कि राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को मालदीव की संसद को संबोधित करने का न्योता दिया है। मोदी ने नवंबर 2018 में राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए मालदीव की यात्रा की थी। इसके बाद दिसंबर में सोलिह भारत आए थे। भारत और मालदीव के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में जिस तरह से चीन ने अपनी पैठ हिंद महासागर में बनाने की कोशिश की है और उसके लिए मालदीव को भी भारत के खिलाफ खड़ा करने की रणनीति रही है। वैसे में पीएम मोदी का मालदीव दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / PM मोदी मालदीव की संसद को करेंगे संबोधित, 7-8 जून को कर सकते हैं दौरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.