2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शपथ ग्रहण के बाद पहले विदेशी दौरे पर मालदीव जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

7-8 जून को मालदीव जाने की संभावना मालदीव की संसद में संबोधन देने का न्योता 2014 में मोदी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थेे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 29 May 2019, 3:34 PM IST

modi

शपथ ग्रहण के बाद पहले विदेशी दौरे पर मालदीव जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की तैयारियां चल रही हैं। 30 मई को वह प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शपथग्रहण के बाद पीएम का पहला दौरा मालदीव का हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के 7-8 जून को मालदीव जाने की संभावना है।मालदीव की संसद ने प्रस्ताव पारित कर सात जून को पीएम मोदी द्वारा संबोधन का प्रस्ताव रखा है। अगर भारत ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तो मोदी सात जून को मालदीव की यात्रा पर रवाना हो जाएंगे। मालदीव की संसद में संबोधन पीएम मोदी के लिए दुर्लभ सम्मान ने जो कुछ राष्ट्राध्यक्षों को प्राप्त होता है। गौरतलब है कि दूसरे कार्यकाल में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। पिछली बार 2014 में मोदी की पहली विदेश यात्रा भूटान थी। अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी ने 55 महीने में 93 विदेशी दौरे किए हैं।

थेरेसा के इस्तीफे के बाद नए पीएम की दौड़ में आठ नेता, बोरिस जॉनसन सबसे आगे

30 मई को शपथ लेंगे मोदी

नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम सात बजे मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। एनडीए के इस बार 352 सांसद हैं। इनमें से 303 सीटें अकेले भाजपा की हैं। सरकार बनने के बाद पीएम मोदी ने सभी सार्क देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने की बात कही है। उनकी इस जीत से पूरी दुनिया में प्रभावित हैं। उन्हें अमरीका, फ्रांस, जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों ने बधाई दी है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..