24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूटान की रॉयल यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी, कहा-यहां के छात्रों के सपनों के साथ है भारत

भारत में भूटान के 4 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं भारत में हो रहे विकास पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी
less than 1 minute read
Google source verification
modi

थिंपू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यहां पर रविवार को उन्होंने भूटान की रॉयल यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने भारत में तेज गति के विकास को लेकर चर्चा की। मोदी ने कहा कि देश का युवा वर्ग तेजी से नए क्षेत्रों की तरफ कदम बढ़ा रहा है। भारत सरकार भी इस काम में उनकी मदद कर रही है। उन्हें बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी ने बताया कि भारत में भूटान के 4 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें हर तरह की सुविधा प्रदान की जा रही है।

पीएम मोदी ने भूटान को बताया भारत का दोस्त, दोनों देशों के बीच 5 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा
मोदी ने कहा कि आज भारत में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार जनता की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यहां पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान हेल्थ स्कीम चलाई जा रही है। इसकी मदद से गरीब तबका भी बड़े अस्पताल में मुफ्त इलाज पा रहा है। इसके साथ लोगों को सस्ता मोबाइल डाटा दिया जा रहा है। भूटान के छात्रों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि भारत हमेशा उनके सपनों के साथ रहेगा।

हाइड्रो पॉवर पर भूटान का साथ मिला

भारत में चल रहे हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में भूटान के सहयोग की पीएम मोदी ने सराहाना की। इसके साथ उन्होंने कहा कि भूटान और भारत मिलकर विकास को और गति प्रदान कर सकते हैं। भारत में आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भूटान के संस्थानों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..