scriptसोयूज यान में फिर गड़बड़ी, मिले दो मिलीमीटर के छेद, जानबूझकर छेड़छाड़ का शक | Russian astronaut forced to spent 8 hours after soyuz recorded failure | Patrika News
एशिया

सोयूज यान में फिर गड़बड़ी, मिले दो मिलीमीटर के छेद, जानबूझकर छेड़छाड़ का शक

इस कारण रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के बाहर करीब आठ घंटे बिताने पड़े।

Dec 12, 2018 / 07:44 pm

Shweta Singh

Russian astronaut forced to spent 8 hours after soyuz recorded failure

सोयूज यान में फिर गड़बड़ी, मिले दो मिलीमीटर के छेद, जानबूझकर छेड़छाड़ का शक

मॉस्को। सोयूज अंतरिक्ष यान में एकबार फिर गड़बड़ी की खबर आई है। इस कारण रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के बाहर करीब आठ घंटे बिताने पड़े। बताया जा रहा है कि इस यान पर एक छोटा मगर बेहद खतरनाक सुराख आ गया था। अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनको और सर्गेई प्रोकोपेव ने इन आठ घंटों में इसकी ही जांच-पड़ताल की।

दो मिलीमीटर का सुराख

बताया जा रहा है कि इस यान में दो मिलीमीटर का सुराख पाया गया था। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने इस सुराख को भरने के लिए इंसुलेशन का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसे काटकर उसका नमूना भी लिया। बता दें कि सोयूज एमएस-09 यान अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस तक पहुंचाने और वापस लाने में इस्तेमाल किया जाता है। यान में सवार कोनेनको की यह चौथी तो वहीं प्रोकोपेव की ये अंतरिक्ष में दूसरी यात्रा थी।

जानबूझकर की गई थी छेड़छाड़?

इस बारे में मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रियों को इस बात का शक है कि इस यान के साथ किसी ने जानबूझकर छेड़छाड़ की थी। हालांकि वे पता लगाना की कोशिश में थे कि जो गड़बड़ी हुई वो पृथ्वी पर ही हुई या अंतरिक्ष में। दूसरी ओर एक रूसी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये सुराख आइएसएस पर मौजूद अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों में से ही एक ने अपने एक बीमार साथी के लिए किया था। उन्होंने उस साथी को पृथ्वी पर वापस भेजने के लिए सोयूज में छेद किया था। हालांकि बाद में रूसी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया।

पहले भी आई है गड़बड़ी की खबर

गौरतलब है कि हाल ही में ये दूसरी बार हुआ है जब सोयूज यान में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी मिली है। इससे पहले भी अक्टूबर में बूस्टर खराब होने के कारण इस यान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। इस बार इसे दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Home / world / Asia / सोयूज यान में फिर गड़बड़ी, मिले दो मिलीमीटर के छेद, जानबूझकर छेड़छाड़ का शक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो