कतर के विदेश मंत्री अब्दुल रहमान अल थानी और विशेष दूत माजेद अल कुहतानी गत रविवार को काबुल में थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अभी तक तालिबान को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है। वहीं, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तालिबान को सैनिक और राजनीतिक मदद मुहैया करा रही है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए खाड़ी के दोनों देश यानी सऊदी अरब और यूएई चिंतित हैं और भारत के लगातार संपर्क में बने हुए हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्री संभवत: 19 सितंबर को भारत आ सकते हैं।