scriptसऊदी अरब ने पाक के 2100 कैदी छोड़े, प्रिंस को मिला सर्वोच्च सम्मान | Saudi Arabia leaves 2100 prisoners of Pak, Prince gets highest honor | Patrika News
एशिया

सऊदी अरब ने पाक के 2100 कैदी छोड़े, प्रिंस को मिला सर्वोच्च सम्मान

– प्रिंस को शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान – सुरक्षा में डेढ़ हजार से ज्यादा पाकिस्तानी बलों की तैनाती- प्रिंस की सुरक्षा में करीब 123 सऊदी अरब रॉयल गार्ड

Feb 19, 2019 / 08:51 am

Mohit Saxena

pakistan

सऊदी अरब ने पाक के 2100 कैदी छोड़े, प्रिंस को मिला सर्वोच्च सम्मान

लाहौर। पाकिस्तान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। प्रिंस को पाक के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से नवाजा गया। वहीं सऊदी अरब ने पाकिस्तान के 2100 कैदी को रिहा करने का फैसाला लिया है। पाक के दौरे में प्रिंस सलमान की सुरक्षा में करीब 123 सऊदी अरब रॉयल गार्ड के साथ ही डेढ़ हजार से ज्यादा पाकिस्तानी फोर्स को तैनात किया गया था। पाकिस्तान सरकार ने लगभग 300 लैंड क्रूजर गाडि़यों को सऊदी डेलीगेशन के लिए लगाया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

2,100 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यात्रा के दौरान राज्य की जेलों से लगभग 2,100 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। प्रिंस मोहम्मद रविवार को एक एशियाई दौरे की शुरुआत में पाकिस्तान पहुंचे। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के आरोपों से घिरे प्रिंस सलमान काफी समय बाद किसी विदेश यात्रा पर गए। सऊदी अरब ने रविवार को पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Home / world / Asia / सऊदी अरब ने पाक के 2100 कैदी छोड़े, प्रिंस को मिला सर्वोच्च सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो