scriptश्रीलंका: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 देशों को फ्री में Visa देगी सरकार | Sri Lanka gives free visa to boost tourism | Patrika News
एशिया

श्रीलंका: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 देशों को फ्री में Visa देगी सरकार

श्रीलंका की जीडीपी में 4.9% हिस्सेदारी पर्यटन का है और लगभग आधा मिलियन लोग पर्यटन पर सीधे निर्भर हैं, जबकि 2 मिलियन अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं
ईस्टर संडे के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद श्रीलंका में पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई

नई दिल्लीAug 01, 2019 / 10:50 am

Anil Kumar

श्रीलंका पर्यटन

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने देश में अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों को आमंंत्रित करने के लिए बुधवार को एक बड़ी घोषणा की। श्रीलंका ने 50 देशों को एक महीने के लिए फ्री में वीजा ऑन अराइवल ( Visa on Arrival ) देने का ऐलान किया है।

ईस्टर संडे के दिन हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद से श्रीलंका सरकार की ओर से किया गया यह एक बड़ा फैसला है। सीरियल ब्लास्ट में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

योगी सरकार की बड़ी पहल, पांच नदियों का इकलौता संगम बनेगा पर्यटन केंद्र

इस घटना के बाद से सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 39 देशों के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बंद कर दी गई थी, जिसमें भारत भी शामिल था। इससे श्रीलंका के पर्यटन को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

लिहाजा अब एक बार फिर से देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वीजा ऑन अरावइल की सुविधा देने की शुरूआत की है।

श्रीलंका पर्यटन

6 महीने तक के लिए लागू रहेगा यह सुविधा

पर्यटन मंत्री जॉन अमरातुंगा ( John Amaratunga ) ने कहा कि जो भी विदेशी नागरिक पर्यटन या व्यापार के उद्देश्य से श्रीलंका आना चाहते हैं उन्हें फ्री में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी या वे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह आदेश गुरुवार यानी 01/08/2019 से तत्काल प्रभाव से लागू होगा जो कि 6 महीने तक के लिए लागू रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस कदम से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। यदि यह फायदेमंद नहीं साबित नहीं हुआ, तो हम इस कार्यक्रम को स्थगित कर देंगे। जॉन ने कहा कि सरकार के इस फैसले से राजस्व को लगभग 4.3 बिलियन रुपये (24 मिलियन डॉलर) का नुकसान हो सकता है, जो कि वीजा से चार्ज कर अर्जित किया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा:बंद से कम नहीं होगा यात्रियों का जोश, पर्यटन स्थलों की ओर किया रूख

बता दें कि श्रीलंका एक महीने के पर्यटक वीजा के लिए 35 डॉलर या दक्षिण एशिया के नागरिकों के लिए 20 डॉलर शुल्क लेता है।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ( Prime Minister Ranil Wickremesinghe ) ने आश्वासन दिया है कि श्रीलंका अब पर्यटकों के लिए सुरक्षित है और सुरक्षा सामान्य स्थिति में लौट आई है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि जानलेवा हमले में शामिल सभी लोग हिरासत में हैं और यहां तक कि जिनके साथ उनके लंबे समय से संबंध थे, जो इस हमले में शामिल नहीं हुए हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है और कुछ को हिरासत में लिया गया है। जबकि कुछ को रिहा कर दिया गया है।

श्रीलंका पर्यटन

सरकार ने पेश किए कई स्कीम

श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। हालांकि अब धीरे-धीरे संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले जुलाई से पर्यटकों की आवक में लगभग 45% की गिरावट आई। हालांकि, जुलाई में आने वाले पर्यटकों की संख्या 117,000 है, जो कि जून में 63,072 की तुलना में मामूली वृद्धि हुई है।

सरकार ने पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए कई उपाय पेश किए हैं, जिनमें एयरलाइन ग्राउंड चार्ज, विमानन ईंधन की कीमतें कम करना और कम से कम छह महीने के लिए प्रस्थान शुल्क शामिल हैं।

इसके अलावा पर्यटन से जुड़े व्यवसायों के लिए ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए एक साल की मोहलत तय की गई है, तो नए ऋणों पर ब्याज दरों में कटौती की गई है। होटल व्यवसायियों ने भी 60% तक की छूट के साथ आकर्षक पैकेजों की घोषणा की है।

श्रीलंका ने उठाया बड़ा कदम, 39 देशों के नागरिकों के Visa on Arrival पर लगाई रोक

मालूम हो कि 2018 में लगभग 2.3 मिलियन पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जब 29 एयरलाइंस ने प्रति सप्ताह 300 उड़ानों की पेशकश की।

सीरियल ब्लास्ट के बाद, प्रति सप्ताह 41 विमानों को हर सप्ताह रद्द किया गया, जिससे 8,000 यात्रियों के रूप में नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि अब कई एयरलाइंस ने अपने सामान्य शेड्यूल को बहाल कर दिया है, लेकिन अभी भी कई अन्य ने नहीं किया है।

श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का 4.9% हिस्सेदारी है। लगभग आधा मिलियन श्रीलंकाई पर्यटन पर सीधे निर्भर हैं और 2 मिलियन अप्रत्यक्ष रूप से।

सरकार वर्तमान में पर्यटन से 3.7 बिलियन डॉलर कमाई की भविष्यवाणी कर रही है, जो कि 5 बिलियन डॉलर के शुरुआती पूर्वानुमान से कम है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / श्रीलंका: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 देशों को फ्री में Visa देगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो