scriptश्रीलंका के विवादित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, कल विक्रमसिंघे ले सकते हैं शपथ | Sri Lanka's disputed Prime Minister Mahinda Rajapakse resigns | Patrika News
एशिया

श्रीलंका के विवादित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, कल विक्रमसिंघे ले सकते हैं शपथ

विवादित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजपक्षे ने कहा कि नई सरकार के गठन में कोई कठिनाई न हो इसके लिए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।
 
 

नई दिल्लीDec 15, 2018 / 09:49 pm

mangal yadav

महिंदा राजपक्षे

कोलंबोः श्रीलंका के विवादित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजपक्षे ने कहा कि नई सरकार के गठन में कोई कठिनाई न हो इसके लिए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रानिल विक्रमसिंघे रविवार सुबह दस बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने उन्हें नई सरकार के गठन के लिए निमंत्रण दिया है या नहीं। बता दें कि सिरिसेना ने 26 अक्टूबर को विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। लेकिन संसद ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया था।

 

Home / world / Asia / श्रीलंका के विवादित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, कल विक्रमसिंघे ले सकते हैं शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो