scriptपाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव,गोलीबारी के बाद फ्रेंडशिप गेट को बंद किया | Tension on Pakistan-Afghanistan border, closed the Friendship gate | Patrika News
एशिया

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव,गोलीबारी के बाद फ्रेंडशिप गेट को बंद किया

इस गेट के बंद होने से दोनों देशों को भारी नुकसान पहुंचेगा, करोड़ों रुपए का व्यापार होता है सीमा से

Oct 15, 2018 / 04:15 pm

Mohit Saxena

pakistan

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव,गोलीबारी के बाद फ्रेंडशिप गेट को बंद किया

क्वेटा। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर रविवार को दोनों देशों के जवानों ने फायरिंग की है। इस मुठभेड़ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने इसके जवाब में चमन के पास सीमा पर बने फ्रेंडशिप गेट बंद कर दिया है। इस कदम से दोनों देशों के हजारों नागरिक फंसे गए हैं। गौरतलब है कि चमन बलूचिस्तान की सीमा पर है। इसी की मदद से करोड़ों रुपए का व्यापार अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होता है।
60 किमी उत्तर की ओर सीमा पर गोलीबारी की

जानकारी के मुताबिक, पाक-अफगान सैनिकों ने रविवार को चमन शहर से 60 किमी उत्तर की ओर सीमा पर गोलीबारी की है। पाक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तंदह दारा सरोचन इलाके में सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान के सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पाक सैनिकों ने भी फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक,अफगान सैनिकों ने गोलीबारी से पहले पाक सुरक्षाबलों पर टिप्पणी भी की। चमन में एक स्थानीय पत्रकार ने डॉन न्यूज को बताया करीब पांच घंटे तक ये गोलीबारी चलती रही। अधिकारियों के मुताबिक देर शाम को गोलीबारी बंद हो गई। लेकिन,अभी भी सीमा पर तनाव की स्थिति है।
अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाएगा अमरीका, तालिबान के साथ बैठक में की चर्चा

दोनों देशों के लिए खास है फ्रेंडशिप गेट

चमन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच उत्तरी पश्चिमी सीमा में स्थित एक सीमावर्ती शहर है। यह बलूचिस्तान प्रांत का एक महत्वपूर्ण शहर है। चमन अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पड़ोसी स्पिन बोल्डक के साथ पाकिस्तान को जोड़ता है। अंग्रेजी काल के दौरान चमन एक महत्वपूर्ण शहर था। अंग्रेजों के समय से कई खोजकर्ता लेखकों ने इस पर कई लेख लिखे हैं। चमन के पास एक रेलवे स्टेशन है। ट्रेन कंधार के साथ-साथ अफगानिस्तान के अन्य हिस्सों के साथ सेवाएं देती है। एक यात्री ट्रेन रोज चमन और क्वेटा के बीच चलती है। 2008 में इस रेलवे को अफगानिस्तान के माध्यम से मध्य एशिया में विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया था,लेकिन चूंकि नाटो और पाकिस्तान सरकार की समस्याएं बढ़ी हैं,इसलिए निकट भविष्य में यह परियोजना संभव नहीं हो सकती है।

Home / world / Asia / पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव,गोलीबारी के बाद फ्रेंडशिप गेट को बंद किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो