एशिया

टोक्यो: बस स्टॉप पर खड़े बच्चों पर चाकूओं से हमला, दो की मौत, 17 घायल

इस हमले में 17 लोग घायल हो गए
हमलावर ने खुद को मारने का प्रयास किया
घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए

May 28, 2019 / 01:04 pm

Mohit Saxena

टोक्यो: बस स्टॉप पर खड़े बच्चों पर चाकूओं से हमला, दो की मौत

टोक्यो। जापान के शहर कावासाकी में स्कूली बच्चों पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। यह बच्चे बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी अचानक एक हमलावर ने चाकूओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।इस हमले में बच्चों केे समेत 17 लोग घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि हमले में एक बच्चे और महिला की जान चली गई। संदिग्ध हमलावार ने बाद में खुद को मारने के लिए अपनी गर्दन पर वार किया। इससे उसकी मौत हो गई है। हमले का मकसद सामने नहीं आया है।

सामरिक क्षमता बढ़ाने पर जापान का जोर, अमरीका से खरीदेगा 105 स्टेल्थ लड़ाकू विमान

बस स्टॉप के पास खून से लथपथ देखा

पुलिस ने घटनास्थल पर दो चाकू बरामद किए हैं। घायलों के इलाज के लिए घटनास्थल पर ही टेंट बनाए गए हैं। कावासाकी पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि सोमवार को एक आपातकालीन कॉल आया था जिसमें कहा गया था कि कई स्कूली बच्चों को छुरा घोंपा गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को बस स्टॉप के पास खून से लथपथ देखा। इस दौरान उसने प्राथमिक स्कूली बच्चों को भी जमीन पर पड़ा देखा। इस घटना को देखकर वह डर गया। बाद में उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। खबरों के अनुसार, एक व्यक्ति ने लोकल रेलवे स्टेशन से दूर, बस स्टॉप के पास लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

माउंट एवरेस्ट फतह करने को बढ़ रही है पर्वतारोहियों की संख्या, नेपाल सरकार से परमिट पर नियंत्रण की मांग

जापान में हिंसक अपराध की दुनिया

जापान में हिंसक अपराध की दुनिया की सबसे कम दरों में से एक है, लेकिन हाल के वर्षों में चाकू से हमला करने वाले मुट्ठी भर हमलों का अनुभव किया है। 2016 में मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए एक देखभाल केंद्र में 19 लोगों को एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा चाकू से मार दिया गया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह विकलांग लोगों को खत्म करना चाहते थे। 2008 में एक घटना के दौरान सात लोगों की मौत हो गई थी, जब एक व्यक्ति ने टोक्यो में एक भरे हुए शॉपिंग मॉल में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / टोक्यो: बस स्टॉप पर खड़े बच्चों पर चाकूओं से हमला, दो की मौत, 17 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.