26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: कराची में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, आठ घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के आसपास कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 Nov 2018, 12:13 PM IST

Karachi blast

पाकिस्तान: कराची में जोरदार धमाका, कम से कम दो लोगों की मौत, आठ घायल

कराची। पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए एक जोरदार धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। शनिवार को सुबह पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी । सिंध प्रान्त के मलिर जिले में हुए इस विस्फोट में 2 लोगों की मौत हुई है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के आसपास कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि विस्फोट एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ।

ब्रिटेन की अदालत ने तिहाड़ को बताया 'सेफ', बढ़ सकती हैं विजय माल्या की मुश्किलें

कराची में विस्फोट

विस्फोट के बाद इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। कराची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इरफान अली बहादुर ने पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन को बताया ‘‘हाथगाड़ी के नीचे लगाए गए टाइम बम में बेहद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। इसमें दो लोग मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए।’’ जिन्ना मेडिकल सेन्टर ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। अस्पताल के और से जारी सुचना में बताया गया है कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के हवाले से खबरों में दावा किया गया है कि कराची में कुछ स्थानीय तालिबानी सेल सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि यह उनका ही काम है।

वाइट हाउस के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक, सीएनएन रिपोर्टर जिम अकोस्टा का एंट्री पास बहाल करने का आदेश

अशांत है सिंध

बता दें कि इन दिनों सिंध में अशांति का दौर जारी है। सिंध का मुख्य शहर कराची लंबे समय से आतंकवादी, चरमपंथी और जातीय हिंसा झेल रहा है। शुक्रवार की घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस के जवान पूरे इलाके में गस्त लगा रहे हैं।