scriptजापान की मदद से हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी ताकत | With the help of Japan, India will grow in the Indian Ocean | Patrika News

जापान की मदद से हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी ताकत

Published: Dec 28, 2018 09:36:19 am

Submitted by:

Mohit Saxena

जापान और भारत के बीच लॉजिस्ट शेयरिंग पैक्ट पर चर्चा हो सकती है, इसकी मदद से चीन से मुकाबला करना होगा आसान

japan

जापान की मदद से हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी ताकत

नई दिल्ली। जापान और भारत के बीच कुुछ दिनों में लॉजिस्ट शेयरिंग पैक्ट पर चर्चा हो सकती है। इससे दोनों देश अपनी सेनाओं से संबंधित तकनीकी पहुलओं का अदान प्रदान कर सकते हैं। इस लॉजिस्टिक पैक्ट पर समझौते से दोनों देशों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। इसकी मदद से देश की सुरक्षा में तैनात सेनाओं को तकनीकी ताकत मिल सकती है। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती ताकत को देखते हुए इस तरह के समझौते से भारत को लाभ मिल सकता है।
हिंद महासागर में अपनी पैठ जमा रहा

गौरतलब है कि चीन लगातार हिंद महासागर में अपनी पैठ जमा रहा है। इससे निपटने के लिए भारतीय नौसेना को जापन की तकनीक का सहारा मिल सकता है। अक्टूबर में जापान के दौरान पर गए पीएम मोदी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस डील से भारतीय जल सेना को बड़ी ताकत मिलेगी। इससे दोनों देश अपने तट का इस्तेमाल एक—दूसरे के लिए कर सकते हैं,बल्कि किसी तरह की मुसीबत पर एक दूसरे की मदद भी कर सकते हैं।
Read the Latest World News on Read the Latest World N Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो