scriptकोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए विश्व बैंक भारत को देगा 1 अरब डॉलर | World Bank approved a billion dollar emergency fund for India | Patrika News
एशिया

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए विश्व बैंक भारत को देगा 1 अरब डॉलर

Highlights

1.9 अरब अमरीकी डॉलर का प्रावधान किया है।
25 देशों की मदद की जाएगी।
श्रीलंका के लिए 12.86 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी।

नई दिल्लीApr 03, 2020 / 01:02 pm

Mohit Saxena

world bank

world bank

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर भारत को एक अरब डॉलर के आपातकालीन कोष को मंजूरी दे दी है। अब तक इस महामारी से देश में 56 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 2200 से अधिक लोग संक्रमित हैं। विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसने मदद के पहले चरण के रूप में 1.9 अरब अमरीकी डॉलर का प्रावधान किया है, जिससे 25 देशों की मदद की जाएगी।
राहत कोष में भारत को सबसे ज्यादा मिला

इस आपातकालीन वित्तीय सहायता का सबसे बड़ा हिस्सा (एक अरब डॉलर) भारत को मिला है। निदेशक मंडल द्वारा कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला करने के लिए विकासशील देशों को पहले चरण की सहायता को मंजूरी दी है। विश्व बैंक के अनुसार भारत में एक अरब डॉलर की सहायता देश में व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए दी गई है। इससे नई पृथक इकाइयों की स्थापना में मदद मिलेगी। विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया में पाकिस्तान के लिए 20 करोड़ डॉलर,अफगानिस्तान के लिए 10 करोड़ डॉलर, मालदीव के लिए 73 लाख डॉलर और श्रीलंका के लिए 12.86 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी।
दुनिया भर में 51 हजार से अधिक मौत

कोरोना वायरस के सामने अमरीका बेबस दिखाई दे रहे हैं। एक दिन में सबसे अधिक 1169 लोगों की मौत हुई है। अमरीका में कोरोना वायरस (कोविड 19) के कारण मरने वालों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है। वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले दस लाख से अधिक हो गये हैं। जबकि 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Home / world / Asia / कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए विश्व बैंक भारत को देगा 1 अरब डॉलर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो