पुलिस ने किसान से सिक्के लिए दरअसल जनपद औरैया के गांव बादशाहपुर छौंक के रामबाबू पाल घर के पास खेत में मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। खुदाई करते समय उसे 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले, किसी को बिना बताए उसने सिक्के घर में रख दिए। पड़ोसी को इसकी भनक लगते ही उन्होंने पुलिस को पूरी दास्तां बताई। इस पर पुलिस ने किसान से पूछताछ की तो उसने सिक्के पुलिस के सुपुर्द कर दिए। वहीं रामबाबू ने बताया कि अन्य ग्रामीण भी सिक्के ले गए हैं, जिन्हें वह छिपाए हुए हैं।
पुरातत्व अधिकारी सिक्कों की जांच में जुटे इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी है। पुरातत्व के अधिकारी सिक्कों की जांच कर रहे हैं कि आखिर सिक्के किस धातु के बने हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन किसानों के पास और सिक्के हैं, उन्हें तलाशा जा रहा है। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पुरातत्व विभाग से पड़ताल कराई जाएगी। जांच के बाद ही सिक्कों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।