scriptधनतेरस में तेरह गुना बढ़ेगा आपका पैसा, बस करने होंगे ये छोटे उपाए | remedies on dhanteras 2017 | Patrika News
औरैया

धनतेरस में तेरह गुना बढ़ेगा आपका पैसा, बस करने होंगे ये छोटे उपाए

धनतेरस में तेरह गुना बढ़ेगा आपका पैसा, कभी भी करने होंगे ये छोटे उपाए

औरैयाOct 17, 2017 / 05:51 pm

Ruchi Sharma

Nagaur patrika

You will buy it on Dhanteras, it will be worth it …

अौरैया. दीवाली का त्योहार ऐसा है जिसमें हर काम के अलग-अलग दिन निर्धारित किये गए इसमें सफाई, खरीददारी पूजा इत्यादि। आज के दिन लक्ष्मी के पैरों के संकेत के तौर पर रंगोली से घर के अंदर तक छोटे छोटे पैरों के चिह्न बनाए जाते हैं। शाम को 13 दिए जला कर लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजा से समृद्धि, खुशियां और सफलता मिलती है।
धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस यानी अपने धन को तेरह गुणा बनाने और उसमें वृद्धि करने का द‌िन। इसी दिन भगवान धनवन्‍तरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुन्‍द्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश व आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे और इसी कारण से भगवान धनवन्‍तरी को औषधी का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।
दीवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस यानी अपने धन को तेरह गुणा बनाने और उसमें वृद्धि करने का द‌िन। इसी दिन भगवान धनवन्‍तरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुन्‍द्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश व आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे और इसी कारण से भगवान धनवन्‍तरी को औषधी का जनक भी कहा जाता है।
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। अजीतमल के आचार्य रजनीश की माने तो आज का दीवाली के पूरे त्योहार में विशेष महत्व रखता है। ‘हिंदू कैलेंडर के मुताबिक धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसके ठीक दो दिन बाद दीपावली मनाई जाती है।
‘धन’ का मतलब समृद्धि और ‘तेरस’ का मतलब तेरहवां दिन होता है।’ व्यापारी सुरेश सक्सेना कहते हैं कि कारोबारियों के लिए धनतेरस का खास महत्व होता है क्योंकि धारणा है कि इस दिन लक्ष्मी पूजा से समृद्धि, खुशियां और सफलता मिलती है। हिन्दुओं का ये सबसे बड़ा त्योहार है, लेकिन इस बार बाजार की रौनक कमजोर है। व्यापारियों और आम जनता का मानना है कि पहले नोटबन्दी फिर जीएसटी ने बाजार की गति को मानो रोक से दिया है।
पहले धनतेरस में कम से कम एक हफ्ते पहले ही बाजार में भीड़ देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार एक दिन पहले तो कहीं उसी दिन लोगों ने अपनी दुकानें सजाई है। धनतेरस के पर्व सिर्फ आज खरीददारी के लिए निर्धारित किया गया है। आज के दिन हर वर्ग का व्यक्ति को कुछ न कुछ खरीदना चाहिए। भले ही शगुन के रूप में वह एक बर्तन ले।
वर्षों से चली रही परम्परा ही हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करती है। साथ ही सभी के लिए इस पूजा का खास महत्व होता है। धनतेरस के दिन से दीपावली मनाई जाती है और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां की जाती हैं। लक्ष्मी के पैरों के संकेत के तौर पर रंगोली से घर के अंदर तक छोटे छोटे पैरों के चिह्न बनाए जाते हैं। शाम को 13 दिए जला कर लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजा से समृद्धि, खुशियां और सफलता मिलती है। दीवाली के त्योहार की खास बात ये भी है कि मिठाई के अलावा लइय्या, खील,गट्टा इनका भी विशेष महत्व है बिना इनके गनेश लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऑटो मोबाइल की दुकानों में भी जमकर भीड़ रहती हैं। जमीन,कार खरीदने, निवेश करने और नए उद्योग की शुरूआत के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। गांवों में इस दिन लोग पशुओं की पूजा करते हैं। वह मानते हैं कि उनकी आजीविका पशुओं से चलती है इसलिए आय के स्रोत के तौर पर उनकी पूजा करना चाहिए। आज के लोग सुधार जानवरों के लिए तह तरह के माला घंटी आदि की खरीददारी करते है। इस दिन गायों को खूब सजाया जाता है और फिर उनकी पूजा की जाती है। गायों को लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। जनपद के औरैया, फफूंद, दिवियापुर, अजीतमल, विधूना, सहार का ज्यादातर क्ष्रेत्र ग्रामीण है।
लइय्या, खील,गट्टा का जनपद औरैया में कभी बहुत बड़ा व्यापार होता था, लेकिन इसबार वो भी बहुत कम है। छोटे छोटे व्यापारियों की असली दिवाली अपने व्यापार से ही होती है।

एेसे हो जाएंगे मालामाल
खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए दिवाली के दिन उनकी मूर्ति या तस्वीर के पास उनके चरणों में कौड़ियां रखें। ज्योतिषों का मानना है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।
अगला उपाय उनके लिए है जो अपने घर में तिजोरी रखते हैं। तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिसमें माता बैठी हुई हों। उनके साथ दो हाथी भी सूड़ उठाए नजर आ रहे हो। ये ध्यान रहे कि चित्र सादा और परंपरागत रूप में बना हो। ऐसी तस्वीर तिजोरी पर लगाने से वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहेगा और व्यक्ति के पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होगी।

Home / Auraiya / धनतेरस में तेरह गुना बढ़ेगा आपका पैसा, बस करने होंगे ये छोटे उपाए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो