scriptनदी में तैरते दिखाई दिए पांच सौ के नोट,पुलिस जांच में जुटी | notes of 500 rupees found in river in east champaran | Patrika News
औरंगाबाद

नदी में तैरते दिखाई दिए पांच सौ के नोट,पुलिस जांच में जुटी

पुलिस वहां पहुंची तो वहां भारी भीड़ जमा देखी…

औरंगाबादOct 15, 2018 / 05:28 pm

Prateek

(औरंगाबाद,पश्चिमी चंपारण): बेतिया के कोहरा नदी में पांच सौ के नोट तैरते मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पड़ताल में जुटी है।

 

सैर पर निकले तो नोट तैरते दिखाई दिए

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सवेरे सैर पर निकले दयानंद प्रसाद को के.आर शाह स्कूल के पास नदी मे पांच सौ के तीन नोट दिखाई दिए। दयानंद प्रसाद देखकर निकल गए। जब वह घूमकर वापस लौटे तो उन्हें पांच सौ के आठ नोट फिर से मिले। इस बार उन्हें कोई गड़बड़ लगी। उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई। समय के साथ साथ लोग वहां पर इकट्ठा होने लग गए।

 

सीसीटीवी फूटेज देख छानबीन कर रही पुलिस

पुलिस वहां पहुंची तो वहां भारी भीड़ जमा देखी। अब वह सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पता लगा रही है कि नोट नदी में किसने फेंके। नगर थाना प्रभारी नित्यानंद चौहान ने बताया कि किसी ने बड़ी संख्या में पांच सौ के नोट नदी में फेंके है। इसकी सघन जांच की जा रही है। बता दें नोटबंदी के बाद बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल नदी में फेंके जाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Home / Aurangabad / नदी में तैरते दिखाई दिए पांच सौ के नोट,पुलिस जांच में जुटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो