scriptMahindra ने नए अंदाज में लॉन्च की दमदार एसयूवी Roxor, देगी शानदार ऑफरोडिंग का मजा | 2022 Mahindra Roxor SUV Launched With new look and design | Patrika News
ऑटोमोबाइल

Mahindra ने नए अंदाज में लॉन्च की दमदार एसयूवी Roxor, देगी शानदार ऑफरोडिंग का मजा

Roxor Mahindra के लिए एक विवादास्पद मामला रहा है क्योंकि FCA के साथ अदालती लड़ाई के बाद यह सब सुचारू रूप से नहीं चल रहा था। कंपनी ने इसके नए मॉडल मेंं कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल से अलग बनाते हैं।

Nov 12, 2021 / 01:19 pm

Ashwin Tiwary

mahindra_roxor-amp.jpg

Mahindra Roxor

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी मशहूर एसयूवी Roxor के फेसलिफ़्ट मॉडल को लॉन्च किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस SUV में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल से अलग करते हैं। इसमें बिल्कुल नए फ्रंट फेस के साथ ही कुछ नए कास्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं।

बता दें कि, Mahindra Roxor के इस नए मॉडल को अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च किया गया है। जहां पर इसके बेस वेरिएंट की कीमत 18,899 डॉलर (तकरीबन 14.04 लाख रुपये) और टॉप मॉडल की कीमत 26,299 डॉलर (तकरीबन 19.54 लाख रुपये) तय की गई है। इसका टॉप-स्पेक मॉडल जीप रैंगलर के मुकाबले 4,000 डालर (तकरीबन 2.97 लाख रुपये) से अधिक महंगा है।

Roxor Mahindra के लिए एक विवादास्पद मामला रहा है क्योंकि FCA के साथ अदालती लड़ाई के बाद यह सब सुचारू रूप से नहीं चल रहा था। साल 2019 में महिंद्रा को अदालत द्वारा जीप के डिजाइन का उल्लंघन करने का आदेश दिया गया था, मुख्य रूप से SUV के फ्रंट डिज़ाइन को लेकर। जिसके बाद कंपनी ने इसमें बदलाव करते हु नए डिज़ाइन से वर्टिकल ग्रिल स्लैट्स को हटा दिया था, लेकिन यह सब कुछ खत्म नहीं हुआ था।

mahindra_roxor-side-amp.jpg

कुछ ही समय बाद ही, यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन ने अमेरिका में Mahindra Roxor की बिक्री को रोक दिया, जब तक की इस एसयूवी को कानूनी रूप से Jeep डिज़ाइन से अलग न करार दिया जाए। अब बात करते हैं नए मॉडल की, इसके डिज़ाइन में थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं, लेकिन ये काफी हद तक पहले जैसा ही है।

नई Roxor में हुए हैं ये बदलाव:

महिंद्रा रॉक्सर को एक नए फ्रंट फेस के साथ एक अलग ब्लैक ग्रिल बार से लैस किया गया है। राउंड शेप के हेडलैम्प्स को थोड़ा औेर किनारे की तरफ पोजिशन किया गया है। फ्लैट बोनट स्ट्रक्चर, एक्सपोज़्ड फेंडर, मजबूत फ्रंट और रियर बंपर के साथ ही ‘Mahindra’ शब्द को फ्रंट विंडशील्ड के नीचे की तरफ दिया गया है।

Mahindra Roxor में कंपनी ने पहले की ही तरह 2.5 लीटर की क्षमता का टर्बोचार्ज फोर सिलिंडर युक्त डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है। जो कि 62Hp की पावर ओर 195 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है, इसकी टॉप स्पीड 88 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

Home / Automobile / Mahindra ने नए अंदाज में लॉन्च की दमदार एसयूवी Roxor, देगी शानदार ऑफरोडिंग का मजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो