कार

तपती सड़क पर क्यों दौड़ाए बाइक, जब 50,000 में घर ला सकते हैं Maruti Alto कार! जानिए क्या है डील

 
इस रिपोर्ट में हम आपको Used मारुति Alto के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि एक बाइक/स्कूटर से भी काफी सस्ती मिल रही है। इस कार के बारे दी गई जानकारी maruti true value पर बेस्ड है

May 31, 2022 / 05:05 pm

Bani Kalra

 

 

गर्मी बहुत तेजी से पड़ रही है और दिन के समय घर से बाहर निकलना अब काफी मुश्किल हो रहा है। ज्यादा दिक्कत उन लोगों के साथ है जोकि टू-व्हीलर्स की सवारी करते हैं। अब ऐसे में कार में सफ़र करना राहत भरा रहता है, क्योंकि आप गर्मी से बचे रहते हैं। एक नई कार खरीद पाना सभी के लिए संभव नहीं है लेकिन used कार के बारे में जरूरी विचार किया जा सकता है। आजकल Used Car मार्केट में हर बजट और जरूरत के हिसाब से कारें मौजूद हैं जोकि कीमत के मामले में एक टू-व्हीलर से भी सस्ती मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Used मारुति Alto के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि एक बाइक/स्कूटर से भी काफी सस्ती मिल रही है। आइये जानते हैं…

 

 

50,000 में घर ला सकते हैं Maruti Alto:

 

Maruti True Value पर इस समय एक used Alto LX कार उपलब्ध है जिसकी डिमांड 50,000 रुपये बताई जा रही है। यह साल 2007 का मॉडल है जोकि करीब 89,635 किलोमीटर तक चली है। गाड़ी सिर्फ पेट्रोल इंजन से लैस है यानी CNG किट इसमें नहीं लगी है। जानकारी के मुताबिक यह 3rd Owner मॉडल है। जो तस्वीरें वेबसाइट दी गई हैं उनके मुताबिक कार साफ़-सुथरी है। यह आपको cherry red कलर में मिलेगी। इसका Registration आपको Thiruvanantpuram शहर का मिलेगा। अगर आपको यह कार और मॉडल पसंद आती है तो आप true value से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

इसके अलावा spinny वेबसाइट पर भी आपको पुरानी कारें मिल जायेंगी, लेकिन इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा ही रहती हैं। यहां आपको एक 26,780 Km चली हुई Alto इसके अलावा यह Dec 2012 का मॉडल है। यह एक 1st Owner कार है। तस्वीरों से कार की कंडीशन अच्छी दिखाई दे रही है। used कार खरीदने के लिए आप महिंद्रा फर्स्ट चॉइस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, जहां आपको लगभग हर ब्रांड की पुरानी कार मिल जायेगी, इतना ही नहीं olx ऑटो भी पुरानी कारों में डील करता है।

इन बातों का रखें ध्यान:

 

यहां हम आपको फिर भी यही सलाह देते हैं कि आप कहीं से भी Used car खरीदें लेकिन डील फाइनल करने से पहले उस कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें, गाड़ी को चलाकर देखें, सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें, फ्री सर्विस और वारंटी चेक करें और आखिर में मोल-भाव भी करें तो आपको बेहतर डील मिले। यह भी पढ़ें: 2022 Maruti Suzuki XL6 Review: क्या यह आपकी फैमिली के लिए है बेस्ट MPV, जानिये

 

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई है वो maruti true value और spinny वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पत्रिका इन कारों के कंडिशन या मूल दस्तावेजों के प्रमाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है। आपको सलाह दी जाती है कि पुराने वाहन खरीदने से पूर्व उसके कंडिशन, दस्तावेजों और अन्य बातों की पूरी जानकारी जरूर ले लें।

Home / Automobile / Car / तपती सड़क पर क्यों दौड़ाए बाइक, जब 50,000 में घर ला सकते हैं Maruti Alto कार! जानिए क्या है डील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.