ऑटोमोबाइल

नए अवतार में लॉन्च हुई Hero Splendor Plus, बदल गया लुक

कंपनी ने इस बाइक को फायरफ्लाई गोल्डन, बीटल रेड और बंबल बी यलो कलर में लॉन्च किया है। इसमें 1399 रुपए एक्स्ट्रा देकर आप Hero का 3D लोगो भी लगा सकते हैं।

नई दिल्लीOct 20, 2020 / 08:10 pm

Mahendra Yadav

Hero Splendor plus

Hero Splendor Plus टू वीलर्स में काफी पॉपुलर बाइक है। अब
Hero MotoCorp ने अपनी इस पॉपुलर बाइक (Hero splendor plus) हीरो स्प्लेंडर प्लस को नए अवतार में लॉन्च किया गया है। दरअसल, कंपनी ने इस बाइक का ब्लैक एक्सेंट एडिशन बाजार में उतारा है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 64,470 रुपए रखी गई है। इस बाइक में कुछ अतिरिक्त पैसे देकर आप इसमें कंपनी का 3डी लोगो भी लगा सकते हैं।
3 रंगों में आएगी
हीरों स्प्लेंडर प्लस का यह ब्लैक एक्सेंट एडिशन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस बाइक को फायरफ्लाई गोल्डन, बीटल रेड और बंबल बी यलो कलर में लॉन्च किया है। इसमें 1399 रुपए एक्स्ट्रा देकर आप Hero का 3D लोगो भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें—Honda H’Ness CB 350 देगी royal enfield को टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत
हीरों स्प्लेंडर प्लस का यह नया एडिशन तीन वेरिएंट में आता है। इसकी कीमतों में मामूली वृद्धि की गई है। इसके किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत अब 60,500 रुपए रखी गई है। पुराने मॉडल की कीमत 60,350 रुपए थी। वहीं सेल्फ स्टाट वेरिएंट की कीमत 62,650 रुपए से बढ़ाकर 62,800 रुपए हो गई है। वहीं सेल्फ स्टार्ट i3S वेरिएंट अब 63,860 रुपए की बजाय 64,010 रुपए में मिलेगा।
यह भी पढ़ें—लॉन्च हुई Audi की सस्ती SUV Audi Q2, जानें खूबियां और कीमत

फीचर्स
बात करें Splendor Plus बाइक के फीचर्स की तो इसमें 97.2cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो कि एयर-कूल्ड है। इसका इंजन 8,000rpm पर 7.8 bhp का पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें टायर ट्यबलेस हैं।

Home / Automobile / नए अवतार में लॉन्च हुई Hero Splendor Plus, बदल गया लुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.