OLA अपने स्कूटर को दो वैरिएंट्स में बाजार में उतार रहा है, जो S1 और S1Pro के रूप में होंगे। हालाकिं इन दोनों की बनावट में कोई खास अंतर नहीं हैं। लेकिन इन दोनों की बैटरी में अंतर नजर आता है। OLA S1 में पावर हाऊस के रूप में 2.98 kWh की बैटरी तथा S1Pro में 3.97 kWh की बैटरी का प्रयोग किया गया है। जहां OLA S1 90 किलो मीटर प्रति घंटा की उच्चतम गति स्पीड पर चल सकेगा तो वहीं OLA S1Pro 115 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति पकड़ सकेगा।
वहीं बैटरी क्षमता की बात की जाए तो OLA S1 के बार फुल चार्ज करने पर 121 किमी तक चलाया जा सकता है। दूसरी तरफ OLA S1Pro को फुल चार्ज करने पर 181 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके बैटरी को मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
OLA S1 में पांच कलर ऑप्शन होगें तथा इसमें दो ड्राइविंग मोड होंगें जिनमें नॉर्मल और स्पोर्ट्स शामिल है। जबकि OLA S1Pro में 10 कलर और तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें नॉर्मल और स्पोर्ट्स के अलावा हाइपर भी शामिल है।
इन दोनों वैरीएंट्स की कीमतें देशभर में कुछ इस प्रकार होंगें। राज्यों द्वारा ई वाहनों पर प्रदत्त सब्सिडी के आधार पर अलग अलग दामों को सुनिश्चित किया गया है। दिल्ली
OLA S1 – 85,099 रूपये
OLA S1Pro – 1,10,149 रूपये
गुजरात
OLA S1 – 79,999 रूपये
OLA S1Pro – 1,09,999 रूपये महाराष्ट्र
OLA S1 – 94,999 रूपये
OLA S1Pro – 1,24,999 रूपये राजस्थान
OLA S1 – 89,968 रूपये
OLA S1Pro – 1,19,138 रूपये अन्य राज्य
OLA S1 – 99,999 रूपये
OLA S1Pro – 1,29,999 रूपये