scriptRBI का ऐलान 3 महीने तक मिलेगी कार  EMI पर छूट, लॉकडाउन के बाद कर सकते हैं पेमेंट | RBI: People Can Pay Four Wheeler Vehicles EMI After Lockdown | Patrika News
ऑटोमोबाइल

RBI का ऐलान 3 महीने तक मिलेगी कार  EMI पर छूट, लॉकडाउन के बाद कर सकते हैं पेमेंट

भारत में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत अब 3 महीनों तक आपको अपने वाहन की ईएमआई भरने में छूट दी जाएगी।

Mar 28, 2020 / 05:20 pm

Vineet Singh

Car Emi Flexibility

Car Emi Flexibility

नई दिल्ली: लॉक डाउन के बीच देशभर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बहुत सारे लोगों की नौकरियां भी चली गई है। ऐसे में लोगों को दिक्कत ना हो इस बात का ख्याल भारत सरकार रख रही है। अगर आपने इस दौरान कोई Car EMI पर खरीदी है तो अब आपको तीन महीनों तक यह माई भरने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

दरअसल भारत में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( rbi ) ने बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत अब 3 महीनों तक आपको अपने वाहन की ईएमआई भरने में छूट दी जाएगी।

आरबीआई की तरफ से जो छूट दी गई है उसके मुताबिक आपको मार्च-अप्रैल और मई में यह माई भरने से छूट दी जाएगी। आपको जून से दोबारा यह माई भरनी होगी लेकिन आपकी एमआई भरने की अवधि 3 महीने आगे बढ़ा दी जाएगी जिससे आपको पहले की तरह उतनी ही ईएमआई चुकानी पड़ेगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को यह सुझाव दिया है जिस पर बैंक हामी भर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आप ईएमआई भर सकते हैं तो आपको ऐसा करने से रोका नहीं जाएगा।

Home / Automobile / RBI का ऐलान 3 महीने तक मिलेगी कार  EMI पर छूट, लॉकडाउन के बाद कर सकते हैं पेमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो