नई दिल्ली: आने वाले वक्त में इलेक्ट्रिक कारों ( electric cars ) का बोलबाला होगा ये तो सभी जानते हैं लेकिन ट्रैफिक की वजह से लोग सड़क पर नहीं बल्कि हवाई यात्रा करना ज्यादा पसंद करेंगे वो भी रोजमर्रा की जिंदगी में । जी हां, फिलहाल जिस तरह कंपनियां फ्लाइंग टैक्सी के कांसेप्ट पर काम कर रही है उससे तो यही लगता है। आपको बता दें कि उबर (uber flying taxi ) , एयरबस, लीलियम, एरोमोबिल, किटी हॉक, वोलोकॉप्टर जैसी कई बड़ी कंपनियां फ्लाइंग कार बाजार में लाने वाली है लेकिन इन सबके बीच लीलियम नाम की कंपनी ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी न सिर्फ बनाई बल्कि सफलता पूर्वक उड़ान भी भरी है। इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी ने बकायदा वर्टिकल टेकऑफ किया और पैसेंजर जेट की तरह लैंडिंग की।