scriptसदन के कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला | Akhilesh Yadav effigy burnt in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

सदन के कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से कहा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मांगे माफी

अयोध्याMay 26, 2022 / 08:07 pm

Satya Prakash

सदन के कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

सदन के कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

अयोध्या. यूपी के सदन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने के मामले पर आज अयोध्या में सिविल लाइन क्षेत्र में भाजपा के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव के नाम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी हार की हताशा का परिचय दिया है।
पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रधान अजीत मौर्य के कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सदन की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सदन में शिष्टता का परिचय न देकर श्री यादव ने संसदीय मूल्यों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसके लिए सदन और डिप्टी सीएम से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा अपनी पराजय से खीझी है इसलिए भाषा से संतुलन खो बैठी है।
2024 में भी समाजवादी पार्टी को हराने का दावा

वहीं कहा कि प्रदेश के सबसे बडी सदन में इस तरह का घटना निंदनीय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब इस तरह के कार्य सदन कर सकते हैं तो बाहर उनके कार्यकर्ता कितनी हदें पार करते है इससे यह जरूर लोगो को समझ आ रहा होगा। इसलिए अब आने वाले 2024 में भी हम लोग हमारे पिछड़े वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी को हराने के काम करेगी।

Home / Ayodhya / सदन के कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो