scriptअयोध्या-लखनऊ हाईवे 13 नवंबर की आधी रात तक रहेगा सील | Ayodhya Lucknow highway will remain sealed till midnight of Nov 13 | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या-लखनऊ हाईवे 13 नवंबर की आधी रात तक रहेगा सील

– अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा 12 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर को होगी खत्म। 11 नवंबर को शाम 4 बजे से 13 नवंबर की आधी रात तक कुल 56 घंटे लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे सील कर दिया गया। पर सरकारी वाहन, एंबुलेंस, श्रद्धालुओं के वाहनों के आने-जाने पर लागू नहीं होगी।

अयोध्याNov 12, 2021 / 06:24 pm

Sanjay Kumar Srivastava

अयोध्‍या में बनेगा देश का पहला लग्जरी सोलर रामायण क्रूज

अयोध्‍या में बनेगा देश का पहला लग्जरी सोलर रामायण क्रूज

अयोध्या. अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा शनिवार को खत्म हो जाएगी और पंचकोसी परिक्रमा 14 नवम्बर से शुरू होकर 15 नवंबर को समाप्त होगी। इन परिक्रमा की वजह से अयोध्या शहर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे 13 नवंबर की आधी रात तक सील कर दिया गया है। जिस वजह से लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोंडा व बहराइच रूटों पर डायवर्जन का फैसला लिया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :- एसपी

चौदहकोसी परिक्रमा पथ पूरे अयोध्या से होकर जाता है। कई जगह हाईवे के पास से गुजरता है। ऐसे में 20 से 25 लाख भक्तों के आने की वजह से शासन के गृह व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने डीएम-एसएसपी से समीक्षा के बाद कोई हादसा न हो, इसलिए हाईवे को 13 नवंबर की आधी रात तक ब्रेक करने की योजना को हरी झंडी दे दी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईवे को भी परिक्रमा व भक्तों के लौटने तक 13 नवंबर की आधी रात तक बंद रखा जाएगा।
इस साल है छूट :- पिछले दो साल से कोरोना के चलते चौदह कोस परिक्रमा में ज्यादा लोग हिस्सा नहीं ले सके थे। इस साल किसी भी प्रकार का प्रतिबंध न होने की वजह से भीड़ जुट सकती है। जिसके चलते आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। साथ ही वैक्सिनेशन करा परिक्रमा करने की अपील की गई है।
ये वाहन डायवर्जन से रहेंगे मुक्त :- लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे सील रहने से लागू डायवर्जन व्यवस्था सरकारी वाहन, एंबुलेंस, श्रद्धालुओं के वाहनों के आने-जाने पर लागू नहीं होगी।

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी के नारे पर कटाक्ष, घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो