scriptकेपी सिंह अयोध्या के नए आईजी बने, डॉ. संजीव गुप्ता का तबादला | Ayodhya new IG KP Singh Dr Sanjeev Gupta Transfer | Patrika News
अयोध्या

केपी सिंह अयोध्या के नए आईजी बने, डॉ. संजीव गुप्ता का तबादला

– यूपी सरकार ने शनिवार देर रात छह वरिष्ठ आईपीएस का किया तबादला – अयोध्या आईजी डॉ. संजीव गुप्ता को मिली आईजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी – प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह को अयोध्या का नया आईजी बनाया गया

अयोध्याOct 24, 2021 / 12:09 pm

Sanjay Kumar Srivastava

केपी सिंह अयोध्या के नए आईजी बने, डॉ. संजीव गुप्ता का तबादला

केपी सिंह अयोध्या के नए आईजी बने, डॉ. संजीव गुप्ता का तबादला

अयोध्या. Prayagraj IG KP Singh transferred to Ayodhya यूपी सरकार ने अयोध्या पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. संजीव गुप्ता का तबादला कर दिया। उनकी जगह प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह को अयोध्या का नया आईजी बनाया गया है। आईजी केपी सिंह महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के बाद सवालों के घेरे में आ गए थे। केपी सिंह को मृतक का करीबी माना जाता था। डॉ. संजीव गुप्ता को प्रदेश के आईजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी गई है। यूपी सरकार ने शनिवार देर रात छह वरिष्ठ आईपीएस का तबादला कर दिया था।
अनिल कुमार राय को पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ में तैनात :- यूपी सरकार ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से पुलिस महानिरीक्षक के पद प्रोन्नति पाने वाले राकेश सिंह को प्रयागराज का आईजी बनाया है। राकेश सिंह अब तक तक देवीपाटन रेंज के डीआईजी या आईजी के पद पर तैनात थे। अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बस्ती के आईजी अनिल कुमार राय को पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ में तैनात किया गया है।
मोदक राजेश डीराव बस्ती के नए आईजी :- पुलिस मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था के पद पर तैनात मोदक राजेश डीराव को बस्ती का नया आईजी बनाया गया है।

उपेंद्र देवी पाटन के नए डीआईजी :- इसी प्रकार पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात उपेंद्र कुमार अग्रवाल को देवी पाटन परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है। उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को सरकार ने लखीमपुर में हुई घटना के बाद मौके पर स्थिति संभालने को भेजा था। इसके बाद उन्हें देवीपाटन रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

Home / Ayodhya / केपी सिंह अयोध्या के नए आईजी बने, डॉ. संजीव गुप्ता का तबादला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो