scriptकड़ी सुरक्षा के बीच तैयार होगा अयोध्या का राम मंदिर | Ayodhya Ram temple will be ready amidst tight security | Patrika News
अयोध्या

कड़ी सुरक्षा के बीच तैयार होगा अयोध्या का राम मंदिर

प्रदेश के डीजीपी तैयार करेंगे राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का नया खाका निरीक्षण के लिए पहुंचे अयोध्या

अयोध्याFeb 16, 2020 / 06:54 pm

Satya Prakash

कड़ी सुरक्षा के बीच तैयार होगा  अयोध्या का राम मंदिर

कड़ी सुरक्षा के बीच तैयार होगा अयोध्या का राम मंदिर

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार फुल प्रूफ प्लांनिग तैयारी में है। जिसके तहत राम जन्मभूमि परिसर के साथ अयोध्या की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। और प्रदेश के सुरक्षा सम्बंधित आला अधिकारी खाका खींचें जाने को लेकर नए सिरे से समीक्षा शुरू कर दी है। जिसके तहत आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी राम नगरी अयोध्या का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी रितेश चंद्र अवस्थी अयोध्या में पुलिस अधिकारियों के साथ परिसर की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक कर मंथन किया। इसके बाद राम नगरी पहुंच राम जन्म भूमि की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद ने श्री राम जन्म भूमि न्यास की ओर से जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए कई वर्षों से पत्थरों की तराशी कराई जा रही है और तराशे गए पत्थरों को देखने विश्व हिंदू परिषद की कार्यशाला का भी पहुंचे।
राम जन्मभूमि परिसर की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा में तैनात पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। राम जन्मभूमि परिसर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद आला अधिकारियों के साथ डीजीपी राम घाट स्थित श्री राम जन्मभूमि न्यास की कार्यशाला पहुंचे और कार्यशाला तथा इसकी सुरक्षा व्यवस्था का भी उन्होंने अवलोकन किया। राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत केंद्र सरकार की ओर से राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन किए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक का यह पहला अयोध्या दौरा रहा। साथ ही वर्तमान डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह जिले का पहला दौरा था। वर्तमान में आरजेबी परिसर की सुरक्षा केंद्रीय पैरामिलेट्री जवानों के हवाले हैं। सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मंदिर, मजिस्ट्रेट और अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए। प्रत्येक तीन माह पर। परिसर के स्थाई सुरक्षा समन्वय समिति और समय-समय पर जिला स्तरीय सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक आयोजित होती है। इन बैठकों में वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है तथा सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले नए इंतजामों के प्रस्ताव पर विचार विमर्श होता है।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए एक व्यवस्था लागू की गई है। वह यहां इसी सुरक्षा व्यवस्था के एसेसमेंट के लिए आए हैं। सर्किट हाउस में अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर इसकी समीक्षा की है और परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा को देखा है। परिसर की सुरक्षा को लेकर क्या-क्या इंप्रूवमेंट किए जा सकते हैं इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। समीक्षा कर यह देखा जाएगा कि सुरक्षा के किन-किन और कौन-कौन से बिंदुओं पर इंप्रूवमेंट करने की जरूरत है और उंसमे क्या बेहतर किया जा सकता है।

Home / Ayodhya / कड़ी सुरक्षा के बीच तैयार होगा अयोध्या का राम मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो