scriptअयोध्या के साधू संत रामकोट में जलाएंगे सवा लाख दीपक | Ayodhya saints will light 1.25 lakh lamps in Ramkot | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या के साधू संत रामकोट में जलाएंगे सवा लाख दीपक

-विवादित परिसर में अनुमति न मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने कार्यशाला में जलाएंगे सवा लाख दीपक
-रामजन्मभूमि से सटे मंदिरों में राम भक्तों जलाएंगे दीपक
-दीपावली के मौके पर अयोध्या के संत जलाएंगे दीपक

अयोध्याOct 22, 2019 / 06:07 pm

Satya Prakash

अयोध्या के साधू संत रामकोट में जलाएंगे सवा लाख दीपक

अयोध्या के साधू संत रामकोट में जलाएंगे सवा लाख दीपक

अयोध्या : रामजन्मभूमि मंदिर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में के द्वारा आने वाले फैसले को लेकर अयोध्या के साधु-संत काफी उत्साहित हैं अयोध्या के संतों का मानना है कि अब भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण में ज्यादा देर नहीं इसी उम्मीद को लेकर इस बार राम नगरी अयोध्या में होने जाने वाली दीपोत्सव के दूसरे दिन अयोध्या के साधु-संत इस बार राम मंदिर निर्माण की आशा के लिए विवादित परिसर से सटे मंदिरों व तरासे गए पत्थरों पर सवा लाख दीपक जलाएंगे यह कार्यक्रम विवादित परिसर में किए जाने को लेकर पूर्व में ही विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष विवादित परिसर के रिसीवर अयोध्या के मंडलायुक्त से अनुमति मांगी थी लेकिन अधिग्रहित श्रीराम जन्मभूमि परिसर मे 27अक्टूबर को दीपक जलाने की अनुमानित ना मिलने पर संत धर्माचार्य व रामभक्त अब दीपावली को श्रीराम जन्मभूमि की ओर मुखकर श्रीराम जन्मभूमि से सटे हुये प्रत्येक मठ-मंदिरों,घरों और मंदिर निर्माण कार्यशाला मे लाखों की संख्या मे दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम लला को अपनी श्रद्धानिवेदित करेंगे।
मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि अयोध्या मे ही नही भारत के अनेक देशों मे दीपावली पर्व बड़े धूम-धाम से सम्पन्न होता है।अयोध्या मे तो विगत दो वर्षो से योगी सरकार दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड मे रिकार्ड बना रही है।उन्हो ने कहा श्रीराम जन्मभूमि परिसर मे भी श्रद्धारूपी दीपक जले इसको लेकर परिसर के रिसीवर से विगत दिनों संतों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर अपनी भावनाओ से अवगत कराया और लेकिन अभी तक कोई सार्थक उत्तर प्राप्त नही हुआ इस लिये अब संतों ने सम्पूर्ण राम जन्मभूमि क्षेत्र मे दीपक जलाने का निर्णय किया है।
अयोध्या संत समिति अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने कहा कि अयोध्या मे दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री जी और उनकी सरकार को साधुवाद उन्हो ने कार्यक्रम द्वारा अयोध्या को आज विश्व पटल पर स्थापित किया परन्तु जिस प्रभु के अवध आगमन पर आज सम्पूर्ण विश्व अपनी परम्पराओ का निर्वाहन करता आ रहा हो उन्ही की जन्मभूमि पर दीपक जलाने की अनुमानित न्यायालय से मांगनी पड़े इससे बड़ा श्रीराम भक्तो का दुर्भाग्य क्या हो सकता है? उन्हो ने श्रीराम भक्तों का आह्वान करते हुये कहा कि शासन द्वारा दीपोत्सव के आयोजन के उपरांत दीपावली के दिन अब सम्पूर्ण रामकोट क्षेत्र मे श्रीरामलला को दीपक जलाकर हिन्दू समाज अपनी श्रद्धानिवेदित करे।
सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी के पुजारी पार्षद रमेश दास ने कहा श्रीराम जन्मभूमि सत्य और सनातन परम्पराओ की पहचान है।इस पहचान को मजबूती प्रदान करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। दीपावली के दौरान दीपक रामकोट की परिध मे जन-जन के द्वारा जले इसके लिए हरसंभव प्रयास होगा।
विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने संतों की भावनाओ को सर्वोपरि बताया और कहा असत्य पर सत्य की विजय का सम्मान है”दीपावली”।रामकोट क्षेत्र में दीपक जलाने हेतु संतो के आह्वान से हम सभी बंधे है।एक दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या मे दीपोत्सव कार्यक्रम मे हम सभी सहभागी बने तो 27अक्टूबर को दीपक जलाकर कर पूज्य संतों के निर्णय को आत्मसात करते हुये श्रीराम लला को अपनी श्रद्धानिवेदित करे।

Home / Ayodhya / अयोध्या के साधू संत रामकोट में जलाएंगे सवा लाख दीपक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो