scriptमंदिर निर्माण से पहले श्री रामलला के दर्शन मार्ग में होगा बदलाव | Before construction of temple there will be a change in darshan route | Patrika News
अयोध्या

मंदिर निर्माण से पहले श्री रामलला के दर्शन मार्ग में होगा बदलाव

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा श्री राम जन्मभूमि तक बनने वाला दर्शन मार्ग, दो रास्तों से होते हुए पहुंचेंगे परिसर

अयोध्याNov 23, 2021 / 08:02 pm

Satya Prakash

मंदिर निर्माण से पहले श्री रामलला के दर्शन मार्ग में होगा बदलाव

मंदिर निर्माण से पहले श्री रामलला के दर्शन मार्ग में होगा बदलाव

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ श्री रामलला का दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में दर्शन मार्ग की क्षमता को देखते हुए संपर्क मार्ग से परिसर तक के लिए नया मार्ग बनाये जाने के साथ हनुमान गढ़ी से राम जन्मभूमि परिसर तक मार्गों के चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही इन मार्ग पर श्रद्धालु को रामायण के प्रशंग भी सुनाई देंगे।
यात्री सुविधाओं से लैस 80 फुट चौड़ा होगा राम मंदिर दर्शन मार्ग

राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु के लिए दर्शन मार्ग को बदले जाने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में बिड़ला धर्मशाला के संपर्क मार्ग से सुग्रीव किला अमावां मंदिर के रास्ते राम जन्मभूमि तक के लिए 80 फुट चौड़ा नया मार्ग बनाया जा रहा है। तो वहीं हनुमान गढ़ी से होकर जाने वाले मार्ग का भी चौड़ी करण कर 60 फिट बनाने का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिससे आने वाले समय में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा सके। बनने वाले इन मार्गों पर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
संपर्क मार्ग से राम जन्मभूमि तक बनेगा नया मार्ग

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के मुताबिक राम जन्म भूमि जाने वाले दो मार्गों को चौड़ीकरण किया जाना है। हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि व दूसरा सुग्रीव किला से राम जन्मभूमि तक के लिए जिसमें टेंडरिंग का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं बताया कि सुग्रीव किला मार्ग की संपत्तियों को शासन के द्वारा क्रय किया गया है। और अब सुग्रीव किला के मार्ग की चौड़ीकरण के जद में आ रहे भवन और संपत्तियों को हटाया जा रहा है। साथ ही हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मार्ग पर भी चौड़ीकरण किया जाना है। उसके लिए सभी भवन स्वामियों से चर्चा हो चुकी है। और पूर्व जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैनामे की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई थी। अब बची हुई संपत्तियां हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मार्ग की क्रय करने का कार्य किया जाएगा। वहीं कहा कि सहादतगंज से नयाघाट मार्ग चौड़ीकरण का डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है। और जल्द ही सहादतगंज से नया घाट मार्ग पर भी चौड़ीकरण का कार्य धनराशि मिलने के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा।

Home / Ayodhya / मंदिर निर्माण से पहले श्री रामलला के दर्शन मार्ग में होगा बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो