scriptसीएम योगी के सख्त निर्देश दीपोत्सव कार्यक्रम में जाने के लिए जनता को दें रास्ता | CM Yogi Adityanath gave strict instructions about Deepotsav 2019 | Patrika News
अयोध्या

सीएम योगी के सख्त निर्देश दीपोत्सव कार्यक्रम में जाने के लिए जनता को दें रास्ता

ख्ग्बर के मुख्य बिंदु –
– बीते दो वर्षों में कार्यक्रम में वीआईपी मूमेंट के कारण सख्त रहे हैं सुरक्षा प्रबंध
– जगह जगह प्रतिबंध के कारण आम जनता को कार्यक्रम स्थल जाने में होती है कठिनाई
– इस बार ज्याद से ज्यादा लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए सामाजिक संगठनो से मांगी गयी मदद
– सीएम योगी ने कंसे अधिकारियों के पेंच दर्शकों और श्रद्धालुओं को न हो कोई दिक्कत सबका हो सम्मान

अयोध्याOct 13, 2019 / 12:05 pm

अनूप कुमार

CM Yogi Adityanath gave strict instructions about Deepotsav 2019

सीएम योगी के सख्त निर्देश दीपोत्सव कार्यक्रम में जाने के लिए जनता को दें रास्ता

अयोध्या : बीते दो वर्षों से लगातार अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव कार्यक्रम के तीसरे वर्ष में इस आयोजन को भव्यता देने के साथ ही इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जनता को जोड़ने और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जिलाधिकारी अनुज झा व अन्य अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि इस बार की दीपोत्सव में और भीड़ जुटाई जाए। सीएम योगी का निर्देश है कि आम जनता को दीपोत्सव से जोड़ा जाए।दीपोत्सव में जनसहभागिता कैसे और बढ़ाई जाए इसके लिए आज अयोध्या विधायक व अधिकारियों ने सामाजिक संगठनों व्यापारियों व अन्य सभी वर्गों के साथ मंथन किया।
ये भी पढ़ें – सीएम योगी इस वर्ष दीपोत्सव में करायेंगे त्रेता युग की अयोध्या के दर्शन जानिये कितना भव्य होगा आयोजन


अयोध्या में दीपोत्सव को इस बार अधिक भव्यता के साथ विस्तार प्रदान किया जायेगा। दीपोत्सव के दौरान नगर के कई सार्वजनिक स्थलों पर दीपदान का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। विभिन्न समाजिक संगठनों के द्वारा इसका आयोजन किया जायेगा। अयोध्या विधायक व जिलाधिकारी के साथ बैठक में व्यापारी व समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसका निर्णय लिया।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बैठक के उपरान्त बताया कि दीपोत्सव का वृहद स्तर पर आयोजन होता है। इसमें अयोध्या की संस्कृति के अनुसार भगवान राम के अयोध्या आगमन को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया जाता है। विभिन्न समाजिक संगठनों के साथ आम जनता से इससे जुड़े और इसे अपने कार्यक्रम की तरह समझे, इसका प्रयास किया जा रहा है। आम जनता कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचे इसके लिए मार्ग से अवरोध खत्म कर ग्रीन कारीडोर बनाया जायेगा |
ये भी पढ़ें – इस वर्ष अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में ये ख़ास कार्यक्रम बटोरेंगे सुर्खियाँ

अयोध्या में रोटरी क्लब, मारवाडी समाज, सिख समाज जैसे विभिन्न समाजिक संगठनों के साथ इसको लेकर बैठक की गयी। सभी ने इसको अपनाने में हर्ष व्यक्त किया। बैठक में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीपोत्सव के साथ दीपदान के कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार संकल्पित है। यहां हवाई अड्डे को लेकर काम शुरु हो गया है। भगवान राम की विश्व की सबसे उंची मूर्ति लगने जा रही है। इस बार दीपोत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में व्यापारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी वैन से दीपोत्सव का सीधा प्रसारण व राम के अयोध्या आगमन को लेकर एक विशेष तरह का गीत बजाये जाने का सुझाव दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो