5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट पास,जल्द उड़ेंगे हवाई जहाज

सीएम योगी ने न सिर्फ श्रीराम एयरपोर्ट बल्कि जिला अस्पताल को दशरथ मेडिकल कालेज बनाने के लिए भी पास किया बजट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 20 Dec 2018, 11:59 AM IST

CM Yogi passes Rs 200 crore budget for Shriram airport in Ayodhya

अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट पास,जल्द उड़ेंगे हवाई जहाज

अयोध्या : केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने का बड़ा फायदा धार्मिक नगरी अयोध्या को मिल रहा है | बीते कुछ वर्षों में अयोध्या में विकास से जुड़ी तमाम योजनाओं की घोषणा के बाद अब अयोध्या जिले को एक बहुत बड़ी सौगात मिल गई है | जिसका इंतजार लंबे समय से जिले की जनता कर रही थी | प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से अयोध्या जिले के एयरपोर्ट को उच्चीकृत कर यहां पर रोजाना यात्रियों को लेकर उड़ने वाले विमानों के उड़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी | इसके लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के दूसरे अनुपूरक बजट में इस योजना के लिए 200 करोड़ का बजट पास कर दिया है |

सीएम योगी ने न सिर्फ श्रीराम एयरपोर्ट बल्कि जिला अस्पताल को दशरथ मेडिकल कालेज बनाने के लिए भी पास किया बजट

बताते चलें कि साल 2013-14 से ही अयोध्या के हवाई पट्टी के रनवे के विस्तार की योजना चल रही थी और इसे लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और प्रदेश सरकार में करार भी हुआ था | लेकिन हवाई अड्डे के विस्तार के लिए जरूरी 251 एकड़ अतिरिक्त भूमि बिना किसी शुल्क के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को उपलब्ध नहीं हो सकी थी | उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रीराम एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की थी | उसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं | खास बात यह है कि अनुपूरक बजट में अयोध्या जिले के जिला अस्पताल को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है | अब जिला अस्पताल का नाम राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज के नाम पर होगा इस घोषणा के बाद शहर के लोगों प्रसन्नता जाहिर की है |

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश