scriptअवध विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही छात्र के मार्कशीट पर लिखा कांग्रेस | Congress written on the mark sheet of the student negligently of Awadh University | Patrika News
अयोध्या

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही छात्र के मार्कशीट पर लिखा कांग्रेस

बीएससी के छात्र की मार्क सीट पर अंक के स्थान पर लिखा है कांग्रेस, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

अयोध्याSep 24, 2020 / 11:49 pm

Satya Prakash

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही छात्र के मार्कशीट पर लिखा कांग्रेस

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही छात्र के मार्कशीट पर लिखा कांग्रेस

अयोध्या : डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यूनिवर्सिटी में बच्चों के भविष्य का राजनीतिकरण करने का मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी की अंक तालिका में फिजिक्स के नंबर पर कांग्रेस लिखा पाया गया है। इतना ही नहीं अंकपत्र के कुल योग में भी कांग्रेस लिखा है। इसकी जानकारी परीक्षार्थी द्वारा नेट से अंकपत्र निकलवाने के बाद हुई।
जानकारी के अनुसार पर चला पता रोहित नामक छात्र ने एलबीएस में बीएससी की परीक्षा इसी वर्ष दी थी। बीएससी फर्स्ट ईयर के उसके रिजल्ट पर कांग्रेस लिखा आया है। रोहित पास कि फेल बताने वाला कोई नहीं है। रोहित के 2 सब्जेक्ट में 290 नंबर आए हैं लेकिन फिजिक्स के नंबरों का पता नहीं है। अब अपने भविष्य को लेकर रोहित और उसका पूरा परिवार चिंतित हैं। और जब छात्र ने बताया कि एलबीएस के प्रधानाचार्य को इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन वहां से यह कहा गया है कि विश्वविद्यालय से पता कीजिए। डा राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौधरी का कहना है कि ऐसा संभवतः त्रुटि वश हुआ होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की पूरी जानकारी नहीं है यदि छात्र आता है तो अंकपत्र संशोधित करा दिया जायेगा।

Home / Ayodhya / अवध विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही छात्र के मार्कशीट पर लिखा कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो