script26 अक्टूबर को श्री रामलला दर्शन करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल | Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to visit Shri Ram Lalla | Patrika News
अयोध्या

26 अक्टूबर को श्री रामलला दर्शन करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी भी अब राम के नाम के सहारे ही मैदान में उतरेगी इसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचेंगे अयोध्या

अयोध्याOct 23, 2021 / 10:56 pm

Satya Prakash

26 अक्टूबर को श्री रामलला दर्शन करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

26 अक्टूबर को श्री रामलला दर्शन करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अयोध्या. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अयोध्या पहुंच रही है तो ऐसे में आम आदमी पार्टी भी कैसे पीछे रह सकती है। और 26 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे।
403 सीटों पर उतरेगा आप का प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी उत्तर प्रदेश का दौरा राम नगरी अयोध्या से शुरू करने जा रहे हैं इसी के लिए 26 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे जहां भगवान श्री राम लला हवा हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल रामराज्य चाहते हैं वह ऐसा रामराज्य चाहते हैं जिसमें आम आदमी की खुशहाली हो। जिसमें लोग भय मुक्त होकर अपना जीवन जी सकें। प्रभु श्री राम की आशीर्वाद से हम उस रामराज की परिकल्पना को साकार कर सके ऐसा प्रयास है
छठ पूजा करवाना चाहती है दिल्ली सरकार

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर छठ पूजा को रोके जाने के लगे आरोप में सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में छठ पूजा विवाद पर डीडीएमए के चेयरमैन एलजी पर आरोप लगाया है। और कहा है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार छठ पूजा कराना चाहती है। इसके लिए डीडीएमए के चेयरमैन एल जी को पत्र लिखा गया है। उस पत्र को सार्वजनिक भी किया गया है। छठ पूजा को लेकर हमने कोई रोक नहीं लगाई है ।

Home / Ayodhya / 26 अक्टूबर को श्री रामलला दर्शन करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो