scriptराम जी के इंतजार में अयोध्यावासी, तैयारियां हो गईं पूरी | Diwali 2017 preparation in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

राम जी के इंतजार में अयोध्यावासी, तैयारियां हो गईं पूरी

राम की अगवानी के लिए बदल गया दीवारों का रंग, दिवाली की तैयारियां शुरू

अयोध्याOct 14, 2017 / 01:40 pm

Ruchi Sharma

ayodhya

ayodhya

अयोध्या. भगवान राम की अगवानी के लिए सड़कें और दीवार साफ की जा रही हैं। उनका रंग रोधन किया जा रहा है। मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इनकी कहीं सफेद तो कहीं गेरुआ रंग से पुताई की जा रही है। बेतरतीब होर्डिंगें हटाई जा रही हैं। कुल मिलाकर त्रेता युग की अयोध्या बनायी जा रही है।
यह भी पढ़ें

रोशन होगी अयोध्या के कुम्हारों की दिवाली, लाखों की संख्या में मिले दिए बनाने का आर्डर

यह भी पढ़ें

जन्म भूमि सम नहीं प्रिय सोहूं, या प्रसंग जाने कोऊ कोऊ..


थाईलैंड से आएगा फूल


राम की शोभा यात्रा अयोध्या के विभिन्न मार्गों से होते हुए राम कथा घाट तक जाएगी। इस पूरे रास्ते पर भगवान की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए लखनऊ, गढ़वाल, शिमला के अलावा विदेश से भी फूल मंगाए गए हैं। विशेषकर थाईलैंड 300 कुंतल पुष्प मंगाए जा रहे हैं। फैजाबाद मंडल के आयुक्त मनोज मिश्र बताते हैं कि सरकार आज के भौतिकता वाले युग में त्रेता काल की अनुभूति कराएगी।
यह भी पढ़ें

राजा राम अवध रजधानी: उम्मीदों की दीवाली लिखेगी जगमग भविष्य की कहानी

यह भी पढ़ें

जानिए कैसे मनती है भगवान राम की दिवाली, मिट्टी के दीए से ही रोशन होता है राम लला का दरबार


होगा स्थाई विकास


अयोध्यावासियों के लिए दिवाली यादगार रहे इसके लिए सभी निर्माण कार्य स्थायी होंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त मनोज मिश्र कहते हैं कि राम की पैड़ी में 200 क्यूबिक पानी व्यवस्था की जा रही है। ताकि हमेशा स्वच्छ और साफ मिल सके। इसी प्रकार सडक़ें चौड़ी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें

कहीं बन रहा है पुष्पक विमान, तो कहीं दीवारों पर उकेरी जा रही है मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा

126 करोड़ होंगे खर्च

इस पूरे आयोजन में करीब 126 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी बताते हैं कि दिवाली को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Home / Ayodhya / राम जी के इंतजार में अयोध्यावासी, तैयारियां हो गईं पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो