रामनगरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ ही 10 एएसपी, 21 डीएसपी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, 42 कंपनी पीएसपी, 05 कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो की तैनाती अयोध्या में की गई है। बड़ी संख्या में घुड़सवार पुलिसकर्मी सुबह से ही गश्त कर रहे हैं।