6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इकबाल अंसारी को मंजूर नहीं धन्नीपुर मस्जिद की डिजाइन, दिया बड़ा बयान

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए 70 साल केस लड़ा, लेकिन अब पैसे वाले आगे आ गये। और वही मस्जिद का डिजाइन बनवा रहे हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Dec 2020, 4:33 PM IST

iqbal.jpg

इकबाल अंसारी ने कहा कि मस्जिद को विदेशी डिजाइन के आधार पर बनाया जाएगा, इसका नक्शा हमें मंजूर नहीं है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने धन्नीपुर गांव में बनने वाली नई मस्जिद के डिजाइन पर ऐतराज जताया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि मस्जिद को विदेशी डिजाइन के आधार पर बनाया जाएगा, इसका नक्शा हमें मंजूर नहीं है। धन्नीपुर में हिंदुस्तान की तरह मस्जिद बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए 70 साल केस लड़ा, लेकिन अब पैसे वाले आगे आ गये। और वही मस्जिद का डिजाइन बनवा रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि मस्जिद में डिजाइन नहीं देखा जाता। भारत में जिस तरह की मस्जिदें होती हैं, यहां भी वैसी ही मस्जिद बननी चाहिए।

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के बाद योगी सरकार ने यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या जिले में सोहावल ब्लॉक के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन दी थी। अब इस जमीन पर मस्जिद के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी चैरिटी अस्पताल, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन बनाने की तैयारी है। हाल ही में ट्रस्ट ने मस्जिद का नक्शा पास कर दिया है। डिजाइन के मुताबिक, अयोध्या मस्जिद में कोई मीनार नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : 26 जनवरी को रखी जाएगी धन्नीपुर मस्जिद की नींव, आ सकती है यह अड़चन