scriptRam Mandir : जाने कैसे श्री रामलला ने खेली होली | Know how Mr. Ramlala played Holi | Patrika News
अयोध्या

Ram Mandir : जाने कैसे श्री रामलला ने खेली होली

500 वर्ष के बाद भव्य मंदिर में भाइयों के संग होली खेले श्री रामलला

अयोध्याMar 30, 2021 / 11:11 am

Satya Prakash

जाने कैसे श्री रामलला ने खेली होली

जाने कैसे श्री रामलला ने खेली होली

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर के आस्थाई मंदिर में विराजमान भगवान श्री राम जन्मस्थान पर 500 वर्षों के बाद होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान भगवान रामलला को उपहार भी भेंट किया गया।
राम नगरी अयोध्या में होली पर्व बड़े उल्लास भरा रहा क्योंकि इस बार भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है तो वही रामलला अब टेंट से निकलकर अस्थाई भव्य मंदिर में विराजमान है ऐसा 500 वर्ष के बाद पहली बार मिला। होली के पर्व पर भगवान श्री रामलला को सुबह होते ही अबीर और गुलाल से रंग दिया गया। तो वही दोपहर के बाद श्री रामलला को स्नान कराकर नई सफेद वस्त्र पहनाया गया। और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग भी लगाया गया और तरह तरह के उपहार भी दिए गए। वहीं शाम होते ही बड़ी संख्या में राम भक्तों ने रामलला का दर्शन किया।
श्री रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि होली पर श्री रामलला के दरबार मे पुजारियों ने भगवान के साथ जमकर होली खेली और स्नान कर बाद नए वस्त्र पहनाया गया और उपहार दिए गए और इस दौरान दर्शन करने गए श्रद्धालुओं ने भी इस दृश्य का आनंद उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो