scriptमंदिरों में विराजे रामलला के साथ भगवान श्री कृष्ण | Lord Shri Krishna with Viraje Ramlala in temples | Patrika News
अयोध्या

मंदिरों में विराजे रामलला के साथ भगवान श्री कृष्ण

राम नगरी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु

अयोध्याAug 13, 2020 / 10:40 am

Satya Prakash

मंदिरों में विराजे रामलला के साथ भगवान श्री कृष्ण

मंदिरों में विराजे रामलला के साथ भगवान श्री कृष्ण

अयोध्या : राम नगरी में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है। सभी मठ मन्दिरों में मनोहर झांकियाँ सजाई गई है। और भक्त भगवान के अवतरण के प्रतीक्षा में नृत्य भजन में झूम रहे। और 12 बजते ही शंखनाद कर साथ घण्टा घरियाल बजने लगे।
रामजन्मभूमि पैसा पर भव्य मंदिर निर्माण की उत्साह भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में दिखा कोरोना महामारी के कारण भगवान श्री राम के जन्मोत्सव बाधित रहा लेकिन जाई एडवाइजरी में मिली छूट के तहत भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मंदिरों में श्रद्धालु देर रात तक बैठे रहे इस दौरान नृत्य भजन व बधाई गायन चलता रहा रात्रि 12:00 बजे भगवान के जन्मोत्सव होते ही सभी भक्त झूम उठे जम के नाचे गाए जहां अयोध्या के मंदिरो में एक तरफ भगवान राम के जयकारे लगते हैं वहीं दूसरी तरफ भगवान श्री कृष्ण की भी जय जयकार भी गूंजती रही। यही नहीं राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में भगवान श्री रामलला के साथ भगवान श्रीकृष्ण विराजें। और जिस तरफ अयोध्या राममय होती है ठीक उसी तरह से रामनगरी श्री कृष्णमय होती नजर आई ।

Home / Ayodhya / मंदिरों में विराजे रामलला के साथ भगवान श्री कृष्ण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो