scriptभाजपा में ही दिखाई देती है राम की मर्यादा : मनोज तिवारी | Manoj Tiwari said Ram dignity is only in BJP | Patrika News
अयोध्या

भाजपा में ही दिखाई देती है राम की मर्यादा : मनोज तिवारी

रामलीला में अंगद का किरदार निभाने अयोध्या पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा जिसने पढ़ी रामायण तो ज्वाइन कर लेगा भाजपा

अयोध्याOct 23, 2020 / 11:36 pm

Satya Prakash

भाजपा में ही है राम की मर्यादा : मनोज तिवारी

भाजपा में ही है राम की मर्यादा : मनोज तिवारी

अयोध्या : रामलीला में अंगद की भूमिका निभाने अयोध्या पहुंचे भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्म के स्टार मनोज तिवारी ने कहा कि जिसने पढ़ी पूरी रामायण वह कर लेगा भाजपा ज्वाइन क्योंकि जब राम की मर्यादा कुछ समझेंगे तो भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई पार्टी अच्छी नहीं लगेगी।
दरसल राम नगरी अयोध्या में चल रहे वर्चुअल रामलीला में बॉलीवुड के कई स्टार अलग अलग भूमिका में अपना किरदार निभा रहे हैं। और आज अंगद की भूमिका निभाने के लिए सांसद मनोज तिवारी अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रामायण में अंगद की भूमिका को लेकर बताया कि अंदाज युद्ध को रोकने के अंतिम कड़ी थे क्योंकि अंगद जब भगवान श्री राम का अंतिम संदेश लेकर रावण के पास जाते हैं तो वहां पर उन्हें बहुत कुछ समझाते हैं वही कहा कि अंगद ने कहा था कि यदि दोनों और संधि होगी सैनिक बलिदान नहीं होंगे यह बने रहेंगे ठाठ बाट जनपद सुनसान नहीं होंगे रुड़की चंडी जब चेतेगी तो रावण बड़ा पहले होगा जय और पराजय फिर होंगे पहले तो महा प्रलय होगा। लेकिन यह बात रावण को नहीं और आज किस समय में राजनीतिक रूप से देखें तो उसका बड़ा ही संबंध है क्योंकिि युद्ध कभी भी अंतिम निदान नहीं है।कहा कि हम बुद्ध देश के हैं युद्ध देश के नहीं मतलब हम शांति के संदेश देने वाले लोगों में से हैं। वही कहा कि आज के दौर में रामलीला का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी है क्योंकि रामलीला को बचाना है। क्योंकि हमारे देश में इतने लोग साक्षर ही नहीं थे कि रामायण पढ़े कैसे होंगे फिर भी राम घर घर में हैं और माता सीता की मर्यादा भी हर घर में है और रावण के अहंकार से भी सब कोई सावधान है तो आज इसी भूमिका में हम इस रामलीला में अपना अभिनय करने आया हूं क्योंकि इस रामलीला को दुनिया भर के लोग देख रहे हैं और वह लोग जाने की भारत के संस्कृति भगवान की राम की संस्कृति से है। वही कहा कि जिसने रामायण को अच्छे से पढ़ लिया मन में उतार लिया और वह समाज सेवा में व राजनीति में है वह भाजपा ज्वाइन कर लेगा। जब भी आप राम की मर्यादा को समझेंगे तो भारतीय जनता पार्टी से अच्छी पार्टी कोई नहीं लगेगी और निश्चित रूप से वह मोदी जी के साथ चला जाएगा।

Home / Ayodhya / भाजपा में ही दिखाई देती है राम की मर्यादा : मनोज तिवारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो