scriptवीकेंड लॉक डाउन : श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे कई मंदिरों के द्वार | Many temples of weekend lock-down devotees remain closed in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

वीकेंड लॉक डाउन : श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे कई मंदिरों के द्वार

सुनी रही अयोध्या की सड़कें श्री रामलला के दर्शन करने भी नही पहुंच सके भक्त

अयोध्याApr 18, 2021 / 04:54 pm

Satya Prakash

श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे कई मंदिरों के द्वार

श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे कई मंदिरों के द्वार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में वीकेंड लॉक डाउन में सड़के सुनी रही तो वहीं मठ मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए नही पहुंचे। लोग अपने घरों में रहे। इस दौरान नगर निगम द्वारा पूरी अयोध्या धाम का सेनेटजेशन किया।
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार ने रविवार को वीकेंड लॉक करने का निर्णय था जिसको लेकर अयोध्या जनपद में पुरे दिन लॉक डाउन रहा इस दौरान श्री राम जन्मभूमि में सरशन करने के लिए कोई दर्शनार्थी नही पहुंच सके तो वहीं छोटी देवकाली मंदिर सहित कई मंदिरों के द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। सिर्फ अयोध्या में कोरोना से बचाव के दृष्टिगत संपूर्ण नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। अयोध्या धाम में वर्तमान में संपूर्ण नगर क्षेत्र ,राजकीय कार्यालय ,व्यवसायिक क्षेत्रों ,श्मशान घाटों आदि पर वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन किया गया।
नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्यय ने लोगो को जागरूप करते हुए कहा कि आम जनमानस से सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने व थोड़ी थोडी देर पर हाथ को सैनिटाइजर या साबुन से धोए जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके वहीं बताया कि नगर निगम अयोध्या द्वारा टोल फ्री नम्बर 18003131277 जारी किया गया है, जिस पर 24×7 सैनिटाइजेशन, साफ सफाई व नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है।

Home / Ayodhya / वीकेंड लॉक डाउन : श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे कई मंदिरों के द्वार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो