scriptन स्कूल पहुंची न घर अचानक लापता हुई तीन बहने, जांच में जुटे अधिकारी | neither reached school nor home suddenly three sisters went missing | Patrika News
अयोध्या

न स्कूल पहुंची न घर अचानक लापता हुई तीन बहने, जांच में जुटे अधिकारी

अयोध्या की रहने वाली दो सगी व एक चचेरी बहन स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लड़कियां, अचानक लापता

अयोध्याMay 20, 2022 / 04:34 pm

Satya Prakash

न स्कूल पहुंची न घर अचानक लापता हुई तीन बहने, जांच में जुटे अधिकारी

न स्कूल पहुंची न घर अचानक लापता हुई तीन बहने, जांच में जुटे अधिकारी

अयोध्या. कोतवाली कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार की तीन नाबालिक लड़कियों के गायब होने की सूचना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए पूरे शहर में पुलिस अपराधियों को लेकर एक्टिव मूड में आ गई है। वहीँ इस घटना को लेकर पिता के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियां स्कूल के लिए निकली हुई थी। जिसमें दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन शामिल हैं।
एक ही घर की रहने वाली है तीनों लड़कियां

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र स्थित बेगमगंज गढ़ैया ने रहने वाले तीन लड़कियां वृहस्पतिवार को आर्य कन्या इंटर कालेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन न ही वह स्कूल पहुंची और न ही देर शाम तक घर वापस आई जिसके बाद पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक तीनों लड़किया नाबालिक है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे देखा जा रहा है। तो वहीं इस बीच केेके शीशी टीवी में लड़कियों के द्वारा अपनी साइकिल को खड़ी करते हुुुए देखा गया है। तो पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साइकिल को बरामद कर लिया है तो वहीं अब इन तीनों लड़कियों को तलाश करने के लिए पुलिस लगी हुई है अधिकारी की मानें तो जल्द ही लड़कियों की बरामदगी भी कर ली जाएगी।

शहर में तलाशे जा रहे शीशी टीवी कैमरे : एसएसपी

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसे रहने वाली टीम नाबालिक लड़कियां जो स्कूल जाने के लिए निकली हुई थी। जिसमें दो सगी बहन औए एक चचेरी बहन है। शाम तक वापस आने के बाद उन्होंने कई स्थानों पर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन लड़कियों के ना मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद तत्काल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई प्रथम दृष्ट जांच में पाया गया कि आज लड़कियां स्कूल नहीं गई थी। दुबई शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरे देखे गए जिसमें या अभी देखा गया कि वह डिफरेंट कपड़ों में दूसरे स्थान पर साइकिल को खड़ा कर रही थी। जिसे बरामद कर लिया गया है इस घटना में कुछ विशेष जानकारी मिली है जल्द ही इन तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो