scriptराम मंदिर के तर्ज पर श्री राम रथ, राम बारात की बनेगी शोभा | On the lines of Ram temple, Shri Ram Rath, Ram procession will be decorated | Patrika News
अयोध्या

राम मंदिर के तर्ज पर श्री राम रथ, राम बारात की बनेगी शोभा

-अयोध्या से जनकपुर जाएगी राम मंदिर के तर्ज पर बनी राम रथ,-देश के कई बड़े संत राम बरात में होंगे शामिल-श्रीराम रथ के अगुवाई में पीएम मोदी व सीएम योगी को भेजा गया न्यौता

अयोध्याNov 19, 2019 / 05:20 pm

Satya Prakash

राम मंदिर के तर्ज पर श्री राम रथ, राम बारात की बनेगी शोभा

राम मंदिर के तर्ज पर श्री राम रथ, राम बारात की बनेगी शोभा

अयोध्या : राम मंदिर के तर्ज राम रथ तैयार किया जा रहा है। जो कि 21 नवंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए निकले वाली राम बारात में शामिल किया जाएगा। जिसको लेकर कारसेवकपुरम में कारीगरों द्वारा भव्यता दिया जा रहा है। राम बारात में शामिल होने के लिए देश के कई बड़े संतों होंगे वहीं विहिप ने पीएम मोदी व सीएम योगी को भी न्योता भेजा गया है।
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विश्व हिंदू परिषद राम बारात को लेकर बड़ा आयोजन करने जा रही हैं। जिसमे निकले वाली राम बारात में राम मंदिर के मॉडल का रथ तैयार किया है। यह बारात अयोध्या के कारसेवकपुरम से निकलकर अयोध्या के प्रमुख मार्ग से जनकपुर के लिए रवाना होगी। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों ( भगवान श्री राम काल से जुड़ें स्थान ) पर पड़ाव भी किया जाएगा। 21 नवंबर को अयोध्या से राम बारात निकल कर 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी जहां राम मंदिर मॉडल की आरती पीएम मोदी सहित नेपाल के राज घराने से जुड़े लोग कर सकते है। वहीं 1 दिसंबर को भगवान श्री राम व माता जानकी का विवाह सम्पन कराया जाएगा।
इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व धर्म यात्रा महासंघ के बैनर तले अयोध्या से जनकपुर के लिए राम बारात निकाली जाएगी जो कि 1 दिसंबर को जनकपुर में भगवान श्री राम और माता जानकी के वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वह 2 दिसंबर को कलेवा का कार्यक्रम किया जाएगा और 3 दिसंबर को भगवान श्री राम और माता जानकी के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वही बताया कि इस राम बरात यात्रा में कारसेवक पुरम से दो रथ को शामिल किया जाएगा। इसमें पहला रात भगवान श्री राम की भव्य राम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है इस रथ ने भगवान श्री राम के विग्रह रूप में विराजमान होंगे। वही भगवान श्री राम के स्वरूप को लेकर एक अलग से रख तैयार किया गया है। राम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया यह श्री राम रथ में बनी फिल्मों पर भगवान की मूर्तियां बनाई गई हैं वही बताया कि आने वाले समय में यह रथ मंदिर निर्माण को लेकर एक व्यापक संदेश भी देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो