scriptराम मंदिर निर्माण का परिवेश तैयार करेगी गीत रामायण का आयोजन : कंचन गडकरी | Organizing song Ramayana in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

राम मंदिर निर्माण का परिवेश तैयार करेगी गीत रामायण का आयोजन : कंचन गडकरी

अयोध्या के भगवताचार्य स्मारक सदन में संस्कार भारती के तत्वाधान में दो दिवसीय गीत रामायण का आयोजन

अयोध्याJul 20, 2019 / 09:42 pm

Satya Prakash

ayodhya

राम मंदिर निर्माण का परिवेश तैयार करेगी गीत रामायण का आयोजन : कंचन गडकरी

अयोध्या : गीत रामायण के माध्यम से नव भारत निर्माण को लेकर संस्कार भारती द्वारा देशभर में किए जा रहे आयोजन को लेकर आज राम नगरी अयोध्या के भगवताचार्य स्मारक सदन में दो दिवसीय गीत रामायण का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयाग व दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के कलाकारों ने गीत के माध्यम से रामायण के प्रमुख अध्यायों की प्रस्तुति दी गई।
राम नगरी अयोध्या में संस्कार भारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय गीत रामायण का उद्घाटन फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद लल्लू सिंह व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी व संस्कार भारती नागपुर के अध्यक्ष कंचन गडकरी ने भगवान राम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान संस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा स्वागत गीत के साथ इस आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री राम के पुत्र लव कुश कांड के अध्याय से प्रारंभ किया गया। जिसके बाद भगवान श्री राम की जीवन चरित्र से जुड़े कई अध्याय पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयाग व दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के कलाकारों द्वारा गीत के माध्यम से समाज को संदेश देने का कार्य किया।
इस दौरान संस्कार भारती नागपुर के अध्यक्ष कंचन गडकरी ने बताया कि भारत को नया आयाम देने व नव भारत निर्माण के लिए संस्कार भारती 14 वर्षों से देशभर में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। कला साधकों को इकट्ठा कला के माध्यम से युवा पीढ़ी को तैयार करना और अच्छा मार्गदर्शन से समाज में जन जागृति करने के लक्ष्य से यह आयोजन किया जा रहा है
वही बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा क्योंकि पूरे भारतवासियों की श्रद्धा राम है आज जिस प्रकार से रामायण के माध्यम से जन जागृति का कार्य किया जा रहा है इससे यह जरूर प्रतीत होता है कि दो-तीन वर्ष में राम मंदिर का निर्माण जरूर हो जाएगा।

Home / Ayodhya / राम मंदिर निर्माण का परिवेश तैयार करेगी गीत रामायण का आयोजन : कंचन गडकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो