scriptअयोध्या की रामलीला में माता शबरी की भूमिका निभाएंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी | Padmashree Malini Awasthi to play the role of Mata Shabri in Ramlila of Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या की रामलीला में माता शबरी की भूमिका निभाएंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी

अयोध्या में 6 अक्टूबर से प्रारंभ होगी वर्चुअल रामलीला के आयोजन में बॉलवुड स्टार व लोक गायिका निभाएंगी भूमिका

अयोध्याSep 23, 2021 / 10:08 pm

Satya Prakash

अयोध्या की रामलीला में माता शबरी की भूमिका निभाएंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी

अयोध्या की रामलीला में माता शबरी की भूमिका निभाएंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में होने वाली वर्चुअल रामलीला 6 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। जिसमे इस बार 12 से अधिक बॉलीवुड स्टार अलग अलग भूमिका में होंगे तो वहीं इस बार विश्व प्रसिद्ध पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी इस रामलीला के मंचन के माता शबरी की भूमिका में नजर आएगी। यश को लेकर अयोध्या की रामलीला अध्यक्ष सुभाष मलिक ने मालिनी अवस्थी से मुलाकात कर बधाई दी है।
लक्षमण किला के मैदान में होगी रामलीला

विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला के मंचन मेरी माँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारी तेज कर दिया गया है। अयोध्या के सरयू तट स्थिति लक्षमण किला के मैदान में सबसे बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है तो वहीं इस रामलीला में मंचन करने वाले कलाकार भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। रामलीला के आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर रात को 7:00 से 10:00 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण किया जाएगा साथ ही अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस रामलीला को 26 भाषाओं में भी दिखाया जाएगा।
बॉलीवुड स्टार अयोध्या में करेंगे रामलीला

अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन , सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह, स्टार कैप्टन राज माथुर , शहबाज खान, असरानी, रजा मुराद, शक्ति कपूर, शीबा खान, अमिता नांगिया, राकेश बेदी, अवतार गिल अलग अलग भूमिका में नजर आएंगे। वहीं विश्व प्रसिद्ध पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी इस रामलीला के मंचन में शामिल हो रही है।

Home / Ayodhya / अयोध्या की रामलीला में माता शबरी की भूमिका निभाएंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो