scriptअयोध्या जेल में मानक से भी ज्यादा बंद है कैदी | Prisoner in Ayodhya jail is more than standard | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या जेल में मानक से भी ज्यादा बंद है कैदी

अयोध्या के 740 मानक के जेल में बंद है 1126 कैदी

अयोध्याMay 15, 2021 / 05:16 pm

Satya Prakash

अयोध्या जेल में मानक से भी ज्यादा बंद है कैदी

अयोध्या जेल में मानक से भी ज्यादा बंद है कैदी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. प्रदेश के हाई सिक्योरिटी के बीच जेलों में कैदियों की संख्या भी औसत से अधिक है तो क्या इसी कारण कैदियों के बीच आपसी विवाद जैसी घटनाएं हो रही है। हाल ही में चित्रकूट जेल में हुई घटना के बाद प्रदेश के सभी कारागारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के मानक को भी बढ़ा दिया गया है। वहीं अयोध्या मंडल कारागार में सुरक्षा सख्त कर दिया गया है और उच्चाधिकारियों के द्वारा जेल की मॉनिटरिंग की जा रही है।
प्रदेश के हाई सिक्योरिटी जेल चित्रकूट में हुई गोली कांड के बाद अम्बेडकनगर में जेल आपसी रंजिश में कैदियों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दिया गया। उच्चाधिकारियों के द्वारा निगरानी भी की जा रही है। लेकिन वहीं अयोध्या मंडल कारागार की बात करे तो मानक से अधिक कैदियों को रखा गया है। जब कि सिर्फ 740 कैदियों को रखने की व्यवस्था दी गई है। लेकिन वर्तमान में 1126 कैदी बंद है ऐसे में व्यवस्था का अभाव माना जा सकता है।
अयोध्या में भी सुरक्षा बढ़ाये जाने के साथ सुरक्षा घेरा की सख्त कर दिया गया। तो वहीं पुरे जेल की निगरानी शीशी टीवी कैमरे के द्वारा की जा रही है जिससे चित्रकूट जैसी घटना न हो सके। जेल अधीक्षक के मुताबिक अयोध्या मण्डल कारागार में 740 कैदियों की रखने की व्यवस्था है लेकिन इस दौरान यहां पर 1126 कैदी रखे गए हैं। और जेल की सुरक्षा के लिए तीन मानक के तहत की जा रही मुख्य गेट पर यूपी पुलिस और अंदर पीएसी व जेल पुलिस का पहरा होता है।

Home / Ayodhya / अयोध्या जेल में मानक से भी ज्यादा बंद है कैदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो