scriptअयोध्या में प्रियंका ने दिखाई फ्यूचर इंडिया की तस्वीर, स्टूडेंट्स के पर्सनल सवालों के भी खुलकर दिये जवाब | Priyanka Gandhi Question Answer with girl students in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में प्रियंका ने दिखाई फ्यूचर इंडिया की तस्वीर, स्टूडेंट्स के पर्सनल सवालों के भी खुलकर दिये जवाब

अयोध्या के सनबीम स्कूल में छात्राओं के सवालों के प्रियंका गांधी ने खुलकर जवाब दिये…

अयोध्याMar 31, 2019 / 05:08 pm

Hariom Dwivedi

Priyanka Gandhi

अयोध्या में प्रियंका ने दिखाई फ्यूचर इंडिया की तस्वीर, स्टूडेंट्स के पर्सनल सवालों के भी खुलकर दिये जवाब

अयोध्या. तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी-रायबरेली में जहां भाई राहुल और मां सोनिया गांधी के फेवर में माहौल बनाने की कोशिश की, वह रामनगरी अयोध्या में उन्होंने युवाओं पर फोकस किया। अयोध्या के मऊ शिवाला स्थित सनबीन स्कूल में वह स्टूडेंट्स से रूबरू हूईं। इस दौरान छात्राओं ने उनसे मजेदार और व्यक्तिगत सवाल भी किये। संवाद कार्यक्रम से पहले प्रियंका ने लोगों से सवाल करने का आग्रह किया और खुद सीढ़ियों पर जा बैठीं। प्रियंका को अपने पास पाकर छात्राएं गदगद हो गईं और एक के बाद एक कई सवाल पूछे। प्रियंका ने सभी के सवालों के मुस्कराते हुए जवाब दिये।
सनबीम स्कूल की छात्रा प्रांजली शर्मा ने सवाल किया कि आपकी दादी और दादा ने देश की स्वतंत्रता के लिए काम किया, अब क्या करेंगी? आप कैसा फ्यूचर इंडिया देखना चाहती हैं। प्रिंयका ने कहा कि सवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसा फ्यूचर इंडिया बनाना चाहती हैं, जहां न जातीय भेदभाव हो और न धर्म-सम्प्रदाय की बात हो। कोई यह न पूछे कि उसका धर्म क्या है। कहा कि मैं ऐसा भारत बनाना चाहती हूं जहां युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर हों।
विलायती व्यंजन भी बनाने में माहिर हैं प्रियंका
एक और छात्रा ने पूछा कि क्या आप खाना पका लेती हैं? प्रियंका ने मुस्काराते हुए बताया कि उन्हें 15 वर्ष की उम्र से खाना बनाने का शौक है। वह भारतीय के साथ ही विलायती व्यंजन बनाने में माहिर हैं। उन्हें भारतीय व्यंजन तो बनाना आता ही है, अपनी नानी से उन्होंने इटैलियन खाना बनाना भी सीखा है।
इन मुद्दों पर भी खुलकर बोलीं प्रियंका
सवाल जवाब के दौर में प्रियंका गांधी ने न सिर्फ कांग्रेस के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया, बल्कि वर्तमान सरकार की कमियों को भी उजागर किया। बाल मजदूरी, शिक्षित बेरोजगारी और आरक्षण के सवालों के भी उन्होंने खुलकर जवाब दिये। प्रियंका गांधी को अपने बीच पाकर उत्साहित छात्र और छात्राओं ने कभी हिंदी भाषा में तो कभी अंग्रेजी भाषा में प्रियंका गांधी से सवालों की बौछार कर दी। इस बीच बीच प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए सभी के सवालों के जवाब दिये।
2019 में परिवर्तन का किया आह्वान
प्रियंका गांधी ने 2019 में परिवर्तन की बात कहते हुए देश की आबादी के सबसे निचले तबके को आगे लाने की बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हर गरीब को सालाना 72000 रुपए देने की योजना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह हर गरीब का हक है। कांग्रेस की सरकार आई तो हम अपना वादा निभाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो