scriptअयोध्या में मिला गुलाबी आंखों वाला पिले रंग का बेशकीमती कछुआ | prized yellow colored turtle with pink eyes found in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में मिला गुलाबी आंखों वाला पिले रंग का बेशकीमती कछुआ

अयोध्या में बेशकीमती कछुआ पाए जाने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुए को सरयू नदी ने छोड़ा

अयोध्याMay 27, 2022 / 10:29 pm

Satya Prakash

अयोध्या में मिला गुलाबी आंखों वाला पिले रंग का बेशकीमती कछुआ

अयोध्या में मिला गुलाबी आंखों वाला पिले रंग का बेशकीमती कछुआ

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में पहली बार मिले पीले रंग की बेशकीमती कछुआ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जिसे देखने के बाद क्षेत्र तरह तरह के बाते स्थानीय लोगो ने इसे खतरकनाक बता रहे थे।यह सिर्फ दक्षिण भारत मे पाया जाता है।
अयोध्या मे पीले रंग का कछुआ देखे जाने के बाद पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास स्थित जलवान पूरा मोहल्ले के साकेत महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र विपुल पांडे को एक तालाब से पीले रंग का कछुआ मिला। पहली बार पीले रंग का कछुआ देखकर लोग दंग रह गए। और बड़ी संख्या मे इस कछुए को देखने के लिए लोग एकत्र हो गए थे। छात्र ने कछुए की जानकारी वन विभाग को दी इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग के अधिकारियों ने उस कछुए को सुपुर्द लेते हुए सरयू नदी में छोड़ दिया।
अयोध्या में पहली बार देखा क्या पीले रंग का कछुआ

इस दौरान वन विभाग मया रेंज के अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक गुलाबी आंखों वाला पीले रंग का दुर्लभ प्रजाति का कछुआ है। जो उड़ीसा में पाया जाता है। वही धार्मिक गतिविधियों में इस कछुए का बड़ा ही महत्व है। बहुत ही शुभ और बेशकीमती कछुआ माना गया है। वही कहा कि यह पीले रंग का कछुआ अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्र में भी कभी नहीं मिला था। कछुए को बरामद किए जाने के बाद सरयू नदी में छोड़ दिया गया है। जिससे किसी भी गलत व्यक्ति के हाथों में ना लगे।

Home / Ayodhya / अयोध्या में मिला गुलाबी आंखों वाला पिले रंग का बेशकीमती कछुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो